कशनगढ़ के लोग २४ को कर सकेंगे सांगानेर में कलश

kishangarhमदनगंज-किशनगढ़ (जसवंत दारा)। संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि पुंगव सुधासागर महाराज द्वारा 18 वर्षो के बाद श्री दिगम्बर जैन अतिशय मंदिर संघीजी सांगानेर स्थित भूगर्भ से अति प्राचीन यक्षरक्षित जिन चैत्यालय 19 से 25 जून तक निकाला जाएगा। भव्य अलौकिक दर्शन एवं महामस्तकाभिषेक का सौभाग्य समस्त श्रावकों को मिलेगा। इस सौभाग्य का लाभ प्राप्त करने के लिए किशनगढ़ के निवासियों के लिए भी कूपन की व्यवस्था की गई है। प्रसार प्रसार मंत्री विकास छाबड़ा ने बताया कि अभिषेक करने के लिए किशनगढ़ के लिए 24 जून शनिवार प्रात: 11 बजे का दिन निश्चित किया गया है। यहां से कलश करने वालों के लिए नि:शुल्क बसों की व्यवस्था भी 24 जून को प्रात: प्रात: 7.15 बजे रवीन्द्र रंगमंच से रखी गई है।
अभिषेक करने के लिए इच्छुक समाज के महानुभाव कूपन प्राप्त कर अपनी सीट सुरक्षित करवा सकते हैं। कलश हेतु किशनगढ़ में प्रकाश गंगवाल, इंद्रचंद पाटनी, संजय जैन, सुभाष चौधरी, विकास छाबड़ा, चंद्रप्रकाश बैद, सुभाष सेठी, पवन लुहाडिय़ा, से सम्पर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!