पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी बालिका कौशल विकास शिविर
हर कोर्स की टाॅपर छात्रा करेगी हवाई यात्रा – श्रीमती भदेल
अजमेर, 18 जून। राज्य के श्रम एवं कौशल विकास मंत्राी डाॅ. जसवंत सिंह यादव ने कहा प्रधानमंत्राी श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे की सोच है कि हर युवा हुनरमंद बने और उसके हाथ में रोजगार हो। अजमेर में आयोजित यह बालिका कौशल विकास शिविर सरकार की सोच के अनुरूप हमारी बेटियों को सशक्त कर रहा है।
श्रम मंत्राी डाॅ. जसवंत सिंह यादव ने आज चन्द्रवरदाई नगर स्थित आॅल सेंट स्कूल में चल रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी बालिका कौशल विकास शिविर में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्राी और मुख्यमंत्राी ऐसे युवाओं को तैयार करने पर जोर दे रहे है। जो किसी भी क्षेत्रा में पीछे ना रहें। हमारे युवा हर तरह से सक्षम हैं, बस जरूरत है उन्हें सही मार्ग दिखाने की।
डाॅ. यादव ने कहा कि राजस्थान इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्राी की अभिनव पहल से राजस्थान में देश की पहली कौशल विकास यूनिवर्सिटी खोली जा रही है। इसमें युवा अपनी रूचि के अनुसार किसी भी हुनर को सिखने के लिए दाखिला ले सकेंगे। यह पूरी दुनिया में अपनी तरह की अनूठी पहल है जहां युवाओं को उनकी रूचि के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे स्वरोजगार अपनाकर अपना भविष्य संवार सकें।
उन्होंने बालिका कौशल विकास शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की पहल और नवाचार यदि राजस्थान का प्रत्येक विधायक कर लें तो हमें बालिका सशक्तिकरण में देश की सर्वोच्च शक्ति बनते देर नहीं लगेगी। राजस्थान में बालिका सशक्तिकरण की दिशा में बहुत अच्छा काम हुआ है। शीघ्र ही हम पूरे देश में अव्वल होंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि बालिका सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्राी के नेतृत्व में पूरे राजस्थान में लगातार विभिन्न योजनाओं के जरिए प्रयास किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक बालिका पूरे आत्म विश्वास से अपने इच्छित क्षेत्रा में आगे बढ़े। इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बालिकाएं मन लगाकर पढ़ाई करें और हर क्षेत्रा में आगे बढ़े तभी इन प्रयासों की सार्थकता साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह बालिका कौशल शिविर में बच्चियों को उनके मन पसंद क्षेत्रा में आगे बढ़ाने के लिए एक मिल का पत्थर बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कोर्स की प्रत्येक बालिका को पुरस्कार स्वरूप एक ज्ञानवर्द्धक हवाई यात्रा भी करवाई जाएगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के कूलपति प्रो. कैलाश सोढ़ाणी ने कहा कि प्रदेश का हर विधायक इसी तरह बालिकाओं को हुनरमंद बनाकर सशक्त करें तो प्रतिवर्ष 2 लाख बालिकाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि आप अपना लक्ष्य तय करें और उसकी प्राप्ति के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाए। सपने वो नहीं होते है जो नींद में आते है बल्कि सपने वो होते जो नींद उड़ा देते है। आगे बढ़ने के लिए आपको हर तरह से तैयारी कर मैदान में उतरना होगा।
उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर राजनैतिक लोगों के लिए समाज सेवा का एक बहुत बड़ा उदाहरण है। जो वे अपने क्षेत्रा मे कार्यरत रहते हुए कर सकते है। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय का भी इस शिविर में योगदान है। ऐसे शिविरों के आयोजन से बालिकाओं को आगे बढ़ाने क लिए किए जा रहे प्रयासों को निश्चित रूप से बल मिलेगा।
कार्यक्रम में आज बालिकाओं को डिजीटल इण्डिया, डिजीटल पैमेंट और कैशलेस बैंकिंग के बारे में सारगर्भित जानकारी दी गई। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया के अधिकारियों ने बालिकाओं को जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ जो लड़ाई लड़ रही है। उसमें डिजीटल इण्डिया का महत्वपूर्ण योगदान है।
उन्होंने जानकारी दी कि डिजीटल इण्डिया के तहत ई-गर्वेनेंस, सूचना तकनीक का इस्तेमाल, नौकरियों में तकनीक का योगदान, भीम एप्प, ई-वाॅलेट एवं डिजीटल भुगतान आदि से हम देश को कालेधन की समस्या से मुक्ति दिला सकते है। स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया के अधिकारियों ने मुद्रा योजना, बडी एवं अन्य डिजीटल तरीकों से बैंकिंग की जानकारी दी।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री अरविंद यादव, पूर्व विधायक श्री हरीश झामनानी, उप महापौर श्री संपत सांखला, श्री कंवल प्रकाश किशनानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
जीएसटी के तहत कटौती के प्रावधानों का प्रशिक्षण 22 को
अजमेर, 18 जून। जीएसटी के तहत टीडीएस कटौती के प्रावधानों के संबंध में प्रशिक्षण आगामी 22 जून को प्रातः 11 बजे जवाहर रंगमंच पर आयोजित किया जाएगा। जिला कोषाधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में समस्त आहरण वितरण अधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रशिक्षण वाणिज्यक कर विभाग के प्रतिनिधि द्वारा दिया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में यात्रा बिल के आॅनलाइन, पै मैनेजर पर किए गए नए प्रावधानों एवं ई चालान के संबंध में कोषालय के अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला महिला सहायता समिति की बैठक 19 को
अजमेर, 18 जून। जिला महिला सहायता समिति की बैठक 19 जून सोमवार को अपरान्ह 12.30 बजे जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक ने यह जानकारी दी।
राजस्व लोक अदालत अभियान: न्याय आपके द्वार 2017
सोमवार को 12 ग्राम पंचायत में लगेगा शिविर
अजमेर, 18 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जाने वाले राजस्व लोक अदालत अभियान – न्याय आपके द्वार 2017 के तहत सोमवार 19 जून को 12 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने बताया कि 19 जून सोमवार को नारेली, तबीजी, गनाहेड़ा, भवानीखेड़ा, कालेसरा, सुहावा, टिकावड़ा, देवगांव, लूलवा, भगवंतपुरा, सिंगावल तथा सुरसुरा में राजस्व लोक अदालत अभियान शिविर आयोजित होगा।
सोमवार को 5 ग्राम पंचायतों में होगा पट्टा वितरण शिविर का आयोजन
अजमेर, 18 जून। राज्य सरकार के विशेष पट्टा वितरण अभियान के तहत सोमवार 19 जून को जिले की 5 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने बताया कि सोमवार को अरांई पंचायत समिति में भगवंतपुरा, श्रीनगर में नारेली व बबायचा , किशनगढ़ में टिकावड़ा, एवं पीसांगन में कालेसरा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
भिनाय पंचायत समिति की बैठक 20 को
अजमेर, 18 जून। पंचायत समिति भिनाय की साधारण सभा की बैठक 20 जून मंगलवार को प्रातः 11 बजे समिति सभाभवन में आयोजित की जाएगी। विकास अधिकारी ने यह जानकारी दी।
महावीर स्मारक समिति देगी प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्काॅलरशिप, एक जुलाई से आवेदन शुरू
अजमेर, 18 जून। श्री महावीर स्मारक सेवा समिति की और से शिक्षण सत्रा 2017-18 में जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को छात्रावृति दी जाएगी। समिति की ओर से विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
समिति के महामंत्राी पदम कुमार जैन ने बताया कि छात्रावृति शैक्षणिक योग्यता के आधार पर दी जाएगी। आवेदन कर्ताओं को शाला प्रधान से स्वयं के अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्रा संलग्न करना होगा। छात्रावृति के लिए स्नातकोत्तर मेडिकल, बीए स्नात्तक पोलेटेक्निक एव समकक्ष के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत व कक्षा 1 से 12 तक 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थिरूों को पात्रा माना गया है। मेडिकल, इंजिनियरिंग, सीए, एमबीए के विद्यार्थियों को 11 हजार तक, स्नातकोत्तर व बीएड के विद्यार्थियों को 5 हजार रूपए तक, स्नात्तक व समकक्ष को 3 हजार रूपए तक, कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों 1500 रूपए तक एवं कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों को 1000 रूपए तक की छात्रावृति दी जाएगी।
श्री जैन ने बताया कि जिन छात्रों के अभिभावक आयकर दाता है उन्हें छात्रावृति नहीं दी जाएगी। छात्रा वर्ष 2017-18 के लिए आवेदन पत्रा समिति कार्यालय से दिनांक 1.7.2017 से 30 जुलाई 2017 तक प्राप्त कर सकते है। श्री महावीर स्मारक सेवा समिति के अध्यक्ष श्री इंदरचंद हरकावत ने बताया कि गत वर्ष 100 छात्रों को समिति ने छात्रावृति प्रदान की थी। इस वर्ष भी यह लक्ष्य रहेगा। समिति द्वारा विद्यार्थियों से 10.अगस्त.17 तक आवेदन पत्रा लिए जाएंगे। छात्रावृति अजमेर जिले के मूल निवासी को ही दी जाएगी व छात्रा को आवेदन फाॅर्म को संयोजक से अग्रेषित कराना होगा। छात्रावृति देने का अन्तिम निर्णय संस्था का होगा।