पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत प्रदेश भर में चल रहे कार्यक्रमों को लेकर शनिवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री भदेल ने बैठक का आयोजन किया। मंत्री भदेल के निवास पर हुई बैठक में सभी बूथों के विस्तारक, बूथ अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भदेल ने अपने उद्धबोधन में कहा कि 15 दिवसीय विस्तारक कार्यक्रम में हमें जनता तक सभी लाभकारी योजनाओं से अवगत कराना है। जिससे हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं से लेकर युवा वर्ग तक प्रत्येक व्यक्ति से सम्पर्क करने की अपील की। बूथ स्तर पर आ रही समस्याओं से कार्यकर्ताओं ने भदेल को अवगत कराया। भदेल ने सभी कार्यकर्ताओं की समस्या का निराकरण किया। उन्होंने कहा कि हमें इन 15 दिनों में जी तोड़ मेहनत कर अपनी क्षमता का परिचय देना है। इस मौके पर आदर्श मंडल अध्यक्ष सोहन शर्मा, आर्यमंडल अध्यक्ष मुकेश खींची, झलकारी बाई मंडल अध्यक्ष बलराज कच्छावा सहित सैंकड़ौं कार्यकर्ता मौजूद थे।
