अजमेर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन का दसवां वार्षिक अधिवेशन 11 से 13 अक्टूबर तक आयेाजित किया जा रहा है। इसमें उत्तर पश्चिम मंडल में हजारों रेल कर्मचारी और अधिकारी भाग ले रहे हैं। गुरूवार को रेल्वे बिसिट में महिला सभा का आयोजन करने के बाद दोपहर में अजमेर रेल्वे स्टेशन से रैली निकाली गयी। रैली में केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों का मखौल उड़ाते हुए बढ़े हुए गैस और पेट्रोल की झांकी सजाई गयी। ैरैली जीएलओ खेल मेदान में पहुंची, जहां खुला अधिवेशन हुआ। अधिवेशन को कर्मचारी नेता उमरावमल पुरोहित, शिवगोपाल मिश्रा, हरभजन सिंह, जीआर भौसले, यू सी त्यागी सहित कई मजदुर नेताओं ने सभा को सम्बोधित करते हुए संगठनात्मक गतिविधि, रेल कर्मियों की मांगे, श्रमिकों की समस्याओं व भावी चुनौतियों पर चर्चा की। 12 व 13 अक्टूबर को जवाहर रंगमच पर प्रतिनिधि सत्र का आयेाजन होगा, जिसमें महासचिव वार्षिक लेखा-जोखा प्रदर्शित करेंगे।
