अजमेर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंपलॉईज यूनियन का दसवां वार्षिक अधिवेशन शनिवार को जवाहर रंगमंच पर कार्यकारिणी के चुनाव के साथ सम्पन्न हो गया। ऑल इंडिया रेल्वे मेन्स फैडरेशन के कोषाध्यक्ष जे आर भोसले ने उमरावमल पुरोहित को अध्यक्ष घोषित किया। उपाध्यक्ष यू सी त्यागी, सूरजमल मीणा, अनिल व्यास, महेश मुरली, अनोप सिह पंवार को, महामंत्री मुकेश माथुर, सहायक महामंत्री बाबूसिंह, भूपेन्द्र भटनागर, महेश सहाय, रमजान अली, विभा तापडिय़ा, अशोक सक्सेना और प्रेमदास वैष्णव व कोषाध्यक्ष विपुल सक्सेना को नियुक्त किया गया। अधिवेशन में महामंत्री मुकेश माथुर ने रिपोर्ट व लेखा जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मिति से पारित कर दिया गया।
