मेयर बाकोलिया ने की मां दुर्गे की प्रतिमा की स्थापना

अजमेर। अजमेर नगर निगम के द्वारा मनाये जा रहे दशहरा महोत्सव के अवसर पर मंगलवार दोपहर मोईनिया इस्लामिया स्कूल में मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना मेयर कमल बाकोलिया व निगम पार्षदों की मौजूदगी में बड़े ही भक्ति भाव से की गई। इसी के साथ जवाहर रंगमंच पर रामलीला का मंचन शुरू हो गया। नगर निगम द्वारा इस बार परंपरागत गरबे का आयोजन एक साल के अन्तराल के बाद फिर से किया गया है। मोइनिया इस्लामिया स्कूल में आठ दिन तक अब गरबे की धूम मचेगी। इसके अलावा निगम द्वारा जवाहर रंगमंच पर रामलीला मंचन, पटेल मैदान में 24 अक्टूबर को रावण दहन, 25 अक्टूबर को भरत मिलाप के साथ महोत्सव का समापन होगा।
error: Content is protected !!