ब्यावर , 24 अगस्त। श्री श्याम परिवार की ओर से पांच दिवसीय गणेश महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव संयोजक विजय मंडोरा ने बताया कि फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री सार्थ गणपति मंदिर में 25 से 29 अगस्त तक कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शुक्रवार को गणेश चुतर्थी के मौके पर प्रात: 9.15 बजे गणपति स्थापना की जाएगी। इसी दिन रात्रि 8 बजे से कई आकर्षक झांकियों का आयोजन होगा। साथ ही गणपति बप्पा को छप्पन भोग लगाया जाएगा। सह संयोजक मयंक सिंहल व संस्कार मंगल ने बताया कि 27 अगस्त को सायं 7 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। 28 अगस्त को सायं 7 बजे 108 दीपक से महाआरती की जाएगी। आयोजन की सुंदरता के लिए सतरंगी रोशनी व कृत्रिम फूलों से आकर्षक सजावट की गई है। गणपति बप्पा के दरबार को प्रतिदिन रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा।