अजमेर। आज भारत में 10 करोड़ लोग दिल की बीमारी से पीडि़त हैं। हर साल लगभग 50 लाख लोग हृदय रोगों से मृत्यु का शिकार बनते हैं। हृदय रोग से बचने के लिए आवश्यक है अपने खानपान और जीवन पद्धति में सुधार लाया जाये। डॉ. विमल छाजेड़ ने यह विचार विवेकानन्द वरिष्ठ नागरिक संस्थान द्वारा आयोजित हृदय रोग निवारण शिविर में व्यक्त करते हुए जीवन शैली में परिवर्तन लाने की बात कही। होटल आराम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. विमल छाजेड, डॉ. गुप्ता ने भारत माता और स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में बडी संख्या में लोगों ने उपस्थिति देकर शिविर का लाभ उठाया।

Aap Ka seminaar kab h
about heart attack
Samaj seva