अजमेर। नगर निगम के तत्वावधान में मनाये जा रहे दशहरा महोत्सव के तहत जवाहर रंगमंच पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार का रामलीला में मनु शत रूपा प्रसंग और भगवान श्रीराम चन्द्र के जन्म की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष जसराज जयपाल ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी।
