विधायक पलाड़ा के प्रयास लाए रंग

74 किमी सड़कों के लिए 13 करोड़ 49 लाख की स्वीकृति
sushil-kanwarअजमेर। विधायक श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा और भाजपा नेता भंवर
सिंह पलाड़ा के प्रयास रंग लाए। इसका लाभ मसूदा विधानसभा क्षेत्र के
ग्रामीणों को मिलेगा। क्षेत्र में सड़कों की दशा सुधरेगी, जिससे
आवागमन सुलभ होगा और विकास के नए आयाम पैदा होंगे। इसके तहत
सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री यूनुस खान ने मसूदा विधानसभा क्षेत्र की
74 किमी सड़कों की दशा सुधारने के लिए 13 करोड़ 49 लाख की
स्वीकृति जारी की है। विधायक श्रीमती पलाड़ा के निजी सचिव कर्ण सिंह
जोधा ने बताया, विभाग द्वारा भिनाय सिंगावल वाया गोपालपुरा सड़क पर
आठ किमी सड़क के लिए 2 करोड़ रुपए, गोपालपुरा रतनपुरा वाया
गोरधनपुरा जोरावरपुरा 6.50 किमी सड़क के लिए 1 करोड़ 65
लाख रुपए, टांटोटी से रामालिया 4.20 किमी सड़क के लिए 96 लाख
रुपए, एकलसिंहा से गोपालपुरा 5 किमी सड़क के लिए 1 करोड़ 20
लाख रुपए कुल 23.70 किमी सड़क के लिए 5 करोड़ 81 लाख रुपए स्वीकृत
किए गए हैं। स पर्क सड़क जालिया द्वितीय में 1 किमी सड़क के लिए 15
लाख रुपए, किराप से जामोला में पांच किमी सड़क के लिए 75 लाख रुपए,
ब्यावर मसूदा बांदनवाड़ा रोड का नवीनीकरण सात किमी सड़क के लिए
1 करोड़ 20 लाख रुपए, स पर्क सड़क मायला का नवीनीकरण 1.50 किमी
सड़क के लिए 25 लाख रुपए, जालिया द्वितीय से नारायण सागर रोड 1.20
किमी का नवीनीकरण 18 लाख रुपए, मैदा का बाडिया से बानोला रोड
3.90 किमी नवीनीकरण के लिए 60 लाख रुपए, देवमाली केलू सड़क से
देवपुरा रोड 1.50 किमी नवीनीकरण 25 लाख रुपए, मोतीपुरा
कालाहेड़ी सालरमाला रोड 2.50 किमी नवीनीकरण के लिए 40 लाख
रुपए, मायला से नासून रोड का नवीनीकरण तीन किमी के लिए 45 लाख
रुपए, मसूदा बाघसुरी रोड पर 8 किमी नवीनीकरण के लिए एक
करोड़ रुपए, सथाना भगवानपुरा रोड 2 किमी का नवीनीकरण के लिए
तीस लाख रुपए, बांदनवाड़ा भिनाय रोड से छछूंदरा रोड 1.50 किमी
के लिए 25 लाख रुपए, स पर्क सड़क राताकोट शेरगढ़ चार किमी का
नवीनीकरण के लिए 60 लाख रुपए, किटाप से कु हारिया चार किमी
सड़क के लिए 60 लाख रुपए, खरवा से पृथ्वीराज खेड़ा 4.60 किमी सड़क
के लिए 70 लाख रुपए कुल 50.70 किमी सड़क के लिए 7 करोड़ 68 लाख
रुपए कुल 74.40 किमी सड़क के लिए 13 करोड़ 49 लाख रुपए की
स्वीकृति दी है।

error: Content is protected !!