भाजपा कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ द्वारा लौंगिया में कन्या पूजन

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ शहर जिला अजमेर द्वारा शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर 21 अक्टूबर को स्थानीय लौंगिया कच्ची बस्ती क्षेत्र में स्थित प्रजापति भवन में कन्या पूजन समारोह आयोजित किया गया।
प्रकोष्ट के शहर जिला संयोजक जोगेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रसिद्ध भजन गायक श्री सम्भाजी मराठा व साथियों द्वारा माता के भजन प्रस्तुत किये गये तत्पश्चात् कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक वासुदेव देवनानी द्वारा कन्या पूजन के महत्व को समझाते हुए वर्तमान में समाज में व्याप्त कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीती को समाप्त कराने का संकल्प उपस्थित सभी लोगों को दिलाया गया। श्री देवनानी द्वारा ‘ बैटी है तो सृष्टि है ‘ के महत्व को समझाते हुए इस पुनीत प्रतिज्ञा की शुरूआत स्वंय व परिवार से करते हुए समाज तक पहंुचाने की अपील उपस्थित लोगो से की।
तत्पश्चात् देवनानी एवं कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ अजमेर के महानगर संघचालक सुनील दत्त जैन, भा.ज.यु. मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज जैन व अन्य पदाधिकारियों द्वारा 151 दीपक से उपस्थित देवीस्वरूप कन्याओं का विधिवत पूजा अर्चना कर महाआरती की गई। तत्पश्चात् उपस्थित 300 से अधिक कन्याओं को भोजन-प्रसाद करा गया एवं दक्षिणास्वरूप माता की तस्वीर व फल भेंट किये गये।
कार्यक्रम में लौंगिया कच्ची बस्ती क्षेत्र के जोगणिया नवयुवक मण्डल के कार्यकर्ताओं ने विशेष सहभागिता प्रदान की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीताराम शर्मा, जिला मंत्री सुलोचना शुक्ला, पृथ्वीराज मंडल अध्यक्ष रमेश सोनी, भा.ज.युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल नरवाल, पार्षद योगेश शर्मा, वासुदेव सोनी, मंडल महामंत्री पुष्पेन्द्र गोड, महेश शर्मा, प्रेमचन्द मेघवाल, शंकर चांवरिया, बृजमोहन सैन, रमेश कौशल, पूर्व पार्षद कैलाश सोनी, गोपाल बंजारा, जयप्रकाश सोनी, गोविन्द बंसल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ठाकुर ने बताया कि इसी क्रम में दिनांक 22 अक्टूबर सोमवार को रामदेव नगर, राजीव कॉलोनी आंतेड़ कच्ची बस्ती क्षेत्र में स्थित आंतेड़ की बगीची में भी प्रातः 11 बजे कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

error: Content is protected !!