नारेली ज्ञानोदय तीर्थ पर हुआ कलशाभिषेक

अजमेर। श्री ज्ञानोदय पदयात्रा संघ के तत्वावधान में मुनि सुधा सागर ससंघ के आशीर्वाद से रविवार को ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली के वार्षिक कलशाभिषेक और पदयात्रा का आयाजन किया गया। सुबह 6:30 बजे सोनीजी की नसियां से गीता राम नीरज कुमार सुथनिया ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारम्भ किया। यात्रा नया बाजार, चूड़ी बाजार, मदार गेट, पड़ाव, आदिनाथ मार्ग, केसरगंज, श्रीनगर रोड, नाका मदार होते हुए ज्ञानोदय तीर्थ नारेली पहुंची। यात्रा में जैन धर्म के सैंकड़ों धर्मावलम्बी शामिल हुए। ज्ञानोदय तीर्थ नारेली पहुंचने पर कलशाभिषेक का आयोजन किया गया।
error: Content is protected !!