भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चतुर्वेदी ने की दुर्गा पूजा

अजमेर। श्री शारदीय दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा सप्तमी से विजय दशमी तक बंगाल की संस्कृति और सभ्यता का निर्वहन करते हुए दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इंडोर स्टेडियम में चल रहे दुर्गा पुजा महोत्सव के दौरान सोमवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने मां दुर्गा की पूजा कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कत्थक कला केन्द्र की छात्राओं ने दृष्टि राय के निर्देशन में कवि रविन्द्रनाथ टैगोर की काव्य रचना गीतांजली पर बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आशीमा बसु, रूद्राक्षी, अनिता, चारूल, श्वेता सहित अन्य शिष्याओं ने   मां दुर्गा की वन्दना से लेकर फ्यूजन तक की पेशकश देकर तालियां बटोरी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, विधायक अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, भगवती प्रसाद सारस्वत, कंवल प्रकाश किशनानी, देवेन्द्र सिंह शेखावत, नवीन सोगानी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कमेटी की संरक्षक डॉ. वन्दना चक्रवर्ती और संचालक दृष्टि रॉय ने सभी का आभार जताया।
error: Content is protected !!