केकड़ी : रब की बारगाह में मांगी खुशहाली की दुआ

केकड़ी, अल्लाह की राह में अपने जीगर के टुकड़े को भी कुर्बान कर देने का पर्व ईद-उल-अजहा शनिवार को केकड़ी शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य नमाज पटेल मैदान के पीछे स्थित ईदगाह पर अदा की गई। इस अवसर पर रब की बारगाह में सैकड़ों सिर झुके और खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद मुस्लिम भाईयों ने एक दूसरे को गले लगा ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद भी दी। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को मुबारकबाद देने सरकारी मुख्य सचेतक डा.रघु शर्मा भी पहंुचे और सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
ईद के इस मुबारक मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा नये-नये परिधान पहन कर ईद की खुशियां मनाई गई तथा बकरों की कुर्बानी दी गई। साथ ही गरीबों व मुस्किनों की मदद भी की गई। मान्यता हैं कि जब अल्लाह की राह में अपने बेटे को कुर्बान करने का मौका आया तब भी हजरत इब्राहिम अ.स. नहीं चूके और बेटे को कुर्बान करने में आने वाली सभी मुश्किलों से ना घबराते हुए अपने इरादे पर अडिंग रहे। हजरत इब्राहिम अ.स. जब अपने बेटे को कुर्बान करने वाले थे तभी आखिरी मौके पर बेटे की जगह दुंबा आ गया और वह कुर्बान हो गया। इसी सुन्नत को कायम रखने के लिये कुर्बानी का यह पर्व मनाया जाता हैं।

भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी गठित
केकड़ी, भाजपा किसान मोर्चा केकड़ी मण्डल अध्यक्ष श्योजीराम जाट ने देहात जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना के निर्देशानुसार मण्डल कार्यकारिणी गठित की। नवगठित कार्यकारिणी के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर सुखलाल जाट,पूर्व पार्षद बद्री किरोड़ीवाल,दशरथ साहू,पोखर गूर्जर तथा रशीद शेख,महामंत्री पद पर पुखराज जाट व पूर्व पार्षद रतन लाल माली,मंत्री पद पर सीताराम कोली,रामेश्वर पटेल,घीसा लाल माली व टीकम गूर्जर,पार्षद शिवराज चौधरी को कोषाध्यक्ष तथा राजराजेश्वर व्यास,सुखलाल माली,औम प्रकाश नायक,रामजस चौधरी,कालू लौहार,शंकर धोबी,गोपल जाट,गोविन्द पायक तथा गंगाराम रेगर को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया हैं।

error: Content is protected !!