कांग्रेस रैली में अजमेर से हजारों भाग लेंगे

अजमेर। आगामी चार नवम्बर को दिल्ली में होने जा रही कांग्रेस की रैली में अजमेर जिले के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। अजमेर में इन दिनों रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय जांगिड़ ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा की। भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा सहित अन्य विरोधी दलों को घेरने के लिए दिल्ली में आयोजित की जा रही कांग्रेस की रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। कांग्रेस का दावा है की इस रैली में अजमेर से भी हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। रविवार को इस बैठक में प्रदेश सचिव ने रैली को लेकर अजमेर प्रभारी बनाये। बैठक को नगर निगम के मेयर कमल बाकोलिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
error: Content is protected !!