राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह के अन्तर्गत कचहरी रोड़ स्थित अभिनव प्रकाशन अजमेर द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन केन्द्रीय विद्यालय नम्बर-1 में प्राचार्य श्री सुभाष चन्द्र अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकों का महत्व शाश्वत है। कम्प्यूटर व इन्टरनेट इस युग में सूचना प्रदान करने का साधन बन सकते है लेकिन पुस्तकों का विकल्प नहीं बन सकते। पुस्तकालय व श्री बालमुकुन्द ने कहा कि श्रेष्ठ साहित्य के पठन से छात्रों में मानवीय मूल्यों का विकास होता है। अनिल गोयल संचालन अभिनव प्रकाशन ने बताया कि पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन बच्चो मंे पुस्तकों के प्रति अभिरूचि जाग्रत करने की है। राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह मनाने का यही उद्देश्य है। आज छात्रों में पुस्तेक पढ़ने की रूचि कम हो रही है जो चिन्ता का विषय है। बच्चों में पुस्तके पढ़ने की आदत डालने के लिए अभिभावको को पुस्तकें खरीदना चाहिये जैसे त्योहारों पर उनके लिए अन्य उपहार खरीदे जाते है।
पुस्तक प्रदर्शनी में हिन्दी एवं अंग्रेजी में श्रेष्ठ साहित्य, ड्राइंग, एवं पेंटिग, व्यक्तिव विकास की पुस्तकें, साइंस प्रोजेक्ट एनसाक्लोपिड़िया, संदर्भ पुस्तकें इत्यादि प्रदर्शित की गई है। पुस्तक-प्रदर्शनी दिनांक 10 नवम्बर तक रहेगी।
मोबाइल नम्बर 9460900527
अभियोजक