अजमेर। भारतीय जनता पार्टी आदर्श मंडल की बैठक धोलाभाटा सामूदायिक भवन में आयोजित की गई। 1 से 20 नवम्बर तक केन्द्र की कांग्रेस सरकार द्वारा जनता विरोधी नीतियों को वार्ड स्तर पर उजागर करने के लिये धरना प्रदर्शन किया जायेगा। बैठक में वार्ड स्तर पर बीएलए द्वारा अधिक से अधिक लोगों के नाम जुड़वाने, सक्रिय सदस्यता आदि के बारे में जानकारी दी गयी। बैठक में विधायक अनिता भदेल, मंडल अध्यक्ष घीसू लाल गढ़वाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, कैलाश कच्छावा, पूर्व विधायक हरिश झामनानी, भाजयुमो अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शेखावत सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।