केकड़ी,क्षेत्र के लगभग एक हजार कांग्रेसजन शनिवार को दिल्ली के लिये प्रस्थान करेगें। कांग्रेसजन दिल्ली में पार्टी की राष्ट्ीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आव्हान आयोजित महारैली में मुख्य सचेतक व क्षेत्रीय विधायक डा.रघु शर्मा के नेतृत्व में भाग लेगें।
कांग्रेस प्रवक्ता रतन पंवार ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक डा.रघु शर्मा के निर्देशानुसार क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के कांग्रेसजनों के लिये बसों की व्यवस्था कर दी गई हैं। पंवार ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों से शनिवार सांय 6 बजे बसें रवाना होंगी जो ग्राम शोकलिया में एकत्रित होगी जहां भोजन के बाद सभी बसें मुख्य सचेतक डा.रघु शर्मा के नेतृत्व में दिल्ली के लिये रवाना होगी। पंवार के अनुसार 4 नंवबर रविवार को प्रातः 9 बजे क्षेत्रीय सांसद व भारत सरकार में कंपनी मामलात राज्यमंत्री सचिन पायलट के दिल्ली निवास पर रैली में भाग लेने वाले कांग्रेसजनों के अल्पाहार का कार्यक्रम हैं तथा कांग्रेसजन इसके बाद प्रातः 11 बजे रामलीला मैदान पर आयोजित रैली में भाग लेंगे तथा दोपहर एक बजे राज्यसभा सांसद प्रभा ठाकुर द्वारा आयोजित सहभोज में भी सम्मिलित होगें।
माली किसान मोर्चा देहात महामंत्री
केकड़ी, भारतीय जनता किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सांवरलाल जाट के निर्देशानुसार किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन अजमेरा ने भाजपा देहात मण्डल केकड़ी की अनुशंषा पर हीरा लाल माली को किसान मोर्चा देहात का महामंत्री नियुक्त किया हैं।
माली महामंत्री नियुक्त करने पर उनके गांव नया गांव मालियों का में खुशी की लहर हैं। इस अवसर पर एडवोकेट लोकेश शर्मा नयागांव,कमलेश शर्मा,पवन जैन,सुभाष जैन,भंवर लाल गुर्जर,महेन्द्र प्रताप सिंह,जगदीश पाराशर,बिरदीचन्द जैन,निहाल चन्द जैन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने माली का माल्यापर्ण कर व साफा बंधवाकर स्वागत किया।
भाजपा केकड़ी शहर के बीएलए नियुक्त
केकड़ी, भाजपा केकड़ी शहर मण्डल में मतदाता सूचि संशोधन के कार्य हेतु बीएलए महेन्द्र सिंह ने केकड़ी शहर के 26 बुथों पर प्रभारियों की नियुक्ति की हैं। ये प्रभारी मतदाता सूचि संशोधन में सक्रियता से कार्य संपादन करायेगें।
-पीयूष राठी