अजमेर। करवा चौथ के मौके पर शुक्रवार को महिलाओं ने भगवान शिव और कार्तिकेय के साथ चंद्र भगवान का पूजन किया। छलनी में से चंाद देख कर पति के हाथों विवाहिताओं ने उपवास खोला। घर में सास-ससुर और बड़े बुजुर्गों की चरण वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर पतियों ने अपनी पत्नियों को उपहार दिये।
अजय नगर स्थित पावर्ती उद्यान में सजी-धजी महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ का पर्व मना कर पति की दीर्घायु के लिए उपवास रखा और रात को चांद को अध्र्य देकर अपने पति के दर्शन कर उपवास खोला। चमारघाटी स्थित चौथ माता मंदिर में शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालु महिलाओं का तांता लगा रहा। सुबह सज-धज कर आई विवाहिताओं ने सूरज को अध्र्य देकर परिवार में सुख-शांति व बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ मन्नत मांगी। चौथ माता की कहानी कही और सुनी।