कांग्रेस जनता में अपना खो चुकी विश्वास-देवनानी

अजमेर,। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि कांग्रेस ने अपना अस्तित्व बचाने के लिए आज दिल्ली में एक रैली का आयोजन किया है परन्तु भ्रष्टाचार व घोटालों की संरक्षक तथा जनविरोधी नीतियों की पोषक कांग्रेस जनता में अपना विश्वास खो चुकी है। देवनानी आज भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के पृथ्वीराज मण्डल की स्थानीय लौंगिया मौहल्ला स्थित पूज्य वहा पंचायत हॉल में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से यह आव्हान किया कि केन्द्र सरकार के काले कारनामों को जन-जन तक पहुंचाऐं। इस सरकार के मंत्रीयों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के नित नये मामले उजागर हो रहे है एवं सकरार की जनविरोधी व अदूरदर्शी नीतियों के कारण आज महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है साथ ही इस सरकार द्वारा एफडीआई को मंजूरी देकर देश के स्थानीय व्यापारियों के पेट पर लात मारने का काम किया गया है।
बैठक में निर्वाचन विभाग द्वारा वर्तमान में चलाये जा रहे मतदाताओं के नाम जुड़वाने व कटवाने के अभियान की वार्डशः समीक्षा की गयी तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर सर्वे कर ऐसे मतदाताओं के अधिक से अधिक नाम जुड़वाने का आव्हान किया गया जिनके नाम सूचीयों में सम्मिलित नहीं है अथवा कट गये है। बैठक में वर्तमान में चल रहे भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान की जानकारी मण्डल संयोजक योगेश शर्मा ने दी।
बैठक में मण्डल अध्यक्ष रमेश सोनी ने आगामी 7 से 20 नवम्बर तक मण्डल के प्रत्येक वार्ड में आयोजित की जाने वाली वार्ड सभाओं के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार वार्डो में बैठकों, नुक्कड़ सभाओं का आयोजन व प्रदर्शन कर आमजन को महंगाई, भ्रष्टाचार व केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी दी जाएगी।
भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष अरविन्द यादव ने बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन-जागृति उत्पन्न करने के लिए सम्पूर्ण प्रदेश में भाजपा द्वारा वार्ड स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस क्रम में अजमेर में आयोजित मण्डल, वार्ड व बूथ स्तर तक के कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रमों को सफल बनावें।
शहर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने अपने सम्बोधन में कांग्रेस को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि सरकार की विफल नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए जुट जाऐं।
बैठक में मंच संचालन मण्डल अध्यक्ष रमेश सोनी ने किया तथा मण्डल महामंत्री पुष्पेन्द्र गौड ने धन्यावद ज्ञापित किया। बैठक में अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम फखर, भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष सीताराम शर्मा, सुलोचना शुक्ला, तुलसी सोनी, शफी बक्श, महेश शर्मा, वासुदेव सोनी, कैलाश सौनी, प्रकाश चौरसिया, योगेश शर्मा, शमशेरसिंह रावत, किशन बालानी, जयप्रकाश सोनी, सीमा शर्मा, कल्पना कॉसवां सहित अनके भाजपा कार्यकर्ता व भाजपा बीएलए उपस्थित थे।

error: Content is protected !!