अजमेर उत्तर में भाजपा के लोकसभा उप चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कल

bjp-logoअजमेर, 13 जनवरी। अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के लोक सभा उप चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कल 14 जनवरी को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। चुनाव कार्यालय शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी के फायसागर रोड़ पर संत कंवरराम काॅलोनी स्थित निवास पर खोला जाएगा।
उद्घाटन के अवसर पर सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री श्री अरूण चतुर्वेदी, लोकसभा चुनाव प्रभारी श्री श्याम सुन्दर शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रहलाद पंवार, शहर जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द यादव, महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, जिला प्रमुख सुश्री वन्दना नोगिया सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

error: Content is protected !!