ऐतिहासिक रूप से सफल रहा कांग्रेस का रोड़ शो

पायलट और रघु शर्मा ने कहा यह जनता का प्यार, बड़े अंतर से जीतेंगे हम चुनाव

Untitledअजमेर, 27 जनवरी। अजमेर लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन कंाग्रेस के रोड़ शो में अपार जनसमूह उमड़ा। जोश से भरे कांग्रेसजन और आमजन ने कई किलोमीटर लम्बी कांग्रेस की रैली का जमकर स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और प्रत्याशी रघु शर्मा ने इस स्नेह पर आभार जताते हुए कहा कि अजमेर की जनता ने हमें आार्शिवाद दे दिया है। हम लोकसभा चुनाव बड़े अंतर से जीतने जा रहे है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकत्ताओं का आव्हान किया कि वे अपने इस जोश को 29 जनवरी की शाम 6 बजे तक इसी तरह बनाए रखें। मतदान के दिन हमें अपने सभी लोगो को मतदान अवश्य कराना है। ताकि जनता का खून चूस रही भाजपा को सबक सिखाया जा सके।

देहात कांग्रेस अध्यक्ष राठौड़ ने लगाया पुलिस प्रशासन पर भेदभाव का आरोप

देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर पुलिस और प्रशासन के दुरूपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस बार-बार कांग्रेस की रैली में व्यवधान ड़ालती रहीं। कई जगह कांग्रेस कार्यकत्ताओं को रैली में आने से रोका गया। इसके बावजूद उत्साहित कांग्रेस कार्यकत्ताओं और आम जनता ने जिस तरह कांग्रेस को समर्थन और स्नेह जताया उससे स्पष्ट हैं कि हम चुनाव जीत रहे है। बौखलाई भाजपा सरकार जितना कांग्रेस को दबाने का प्रयास करेगी जनता और कार्यकर्त्ता उतनी ही ताकत से पलटकर जवाब देंगे।

देहात कांग्रेस अध्यक्ष राठौड़ ने आरोप लगाया कि अजमेर में रोड़ शो के दौरान कांग्रेस की रैली में व्यवधान पहुँचाने की कोशिश की मित्तल अस्पताल के तिराहे, मदार गेट, केसरगंज और अन्य कई स्थानो पर कांग्रेस कार्यकत्ताओं को रैली में शामिल होने नही दिया गया। शहर के प्रवेश द्वारों तक पर पुलिस रोक-टोक करती रही। पुलिस ने भाजपा सरकार के इशारे पर दमन का जो प्रयास किया हैं उसे हमारे कार्यकर्त्ता और आम जनता निष्फल कर देगी। जनता ने आज अजमेर में ऐतिहासिक रैली निकाल कर भाजपा को ट्रेलर दिखा दिया हैं। पूरी फिल्म 29 जनवरी को दिखाई जायेगी।

error: Content is protected !!