श्याम के स्वागत में बिछाए पलक-पावड़े

एकादशी पर भक्तों के द्वार पहुंचे भगवान, श्याम भक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा
ब्यावर, 26 फरवरी। खाटू की तरह ब्यावर में भी कलयुग अवतारी बाबा श्याम का लक्खी मेला सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। भगवान निज धाम से प्रस्थान कर नगर भ्रमण करते हुए भक्तों के द्वार पहुंचे। एकादशी पर दिनभर चले धार्मिक कार्यक्रमों में भक्तों ने उत्साह से भाग लेकर पूजा-अर्चना की।
महोत्सव संयोजक सुमित सारस्वत ने बताया कि श्री श्याम मंदिर में आयोजित रंगीला फागण महोत्सव के तहत विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सुबह अखण्ड ज्योत प्रज्जवलन व निशान पूजा के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में आगे सुमधुर बैंड, 21 ध्वज निशान, 171 कलश, बाबा का रथ, भजन मंडली सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालु भजन गाते चल रहे थे। यह यात्रा फतेहपुरिया चौपड़ स्थित मंदिर से प्रारंभ होकर महादेवजी की छत्री, भारत माता सर्किल, पाली बाजार, सरावगी मोहल्ला, भगत चौराहा, अजमेरी गेट होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कई स्थानों पर भक्तों ने श्याम प्रभु का पूजन व आरती की। भक्तों ने अखण्ड ज्योत के दर्शन कर मनोकामना की। खाटू नरेश व लखदातार के जयकारों से शहर गुंजायमान हो गया। शोभायात्रा में मंदिर प्रमुख हेमेंद्र कौशिक, सुनील कौशिक, महोत्सव संयोजक सुमित सारस्वत, मुकेश गर्ग, दिलीप खत्री, अशोक गोयल, सुनील सिंहल, निशांत मंगल, मयंक सिंहल, कौशल्या कौशिक, मोनिका कौशिक, हेमलता जोशी, साधना सारस्वत, इंद्रा नवाल, शकुंतला गर्ग, कौशल्या कौशिक, निशा गर्ग, प्रमिला शर्मा, संगीता द्विवेदी, अंजू गर्ग, लता शर्मा, धर्मवती लाटा, आनंदी सोनी, सुनैना कौशिक, केतकी कौशिक, अनुश्रा शर्मा, प्रियांशी गर्ग, मनीषा गर्ग, कौशल्या फतेहपुरिया, सुनीता गुप्ता, कविता शर्मा, चित्रा गोयल, संगीता गोयल, जानकी गर्ग, प्रीति गुप्ता, मोनिका गुप्ता सहित सैंकड़ों श्याम भक्त शामिल हुए। पंडित विकास शर्मा व मनोज शास्त्री ने बाबा का श्रृंगार कर विशेष आरती की। रात्रि में विशाल भजन संध्या व भव्य फाग महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें के.सुदामा भजन मंडल की ओर से देर रात तक भजनों की प्रस्तुति दी गई। जयपुर से आए कलाकारों ने बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया।
प्राण प्यारे का पंचामृत अभिषेक
शोभायात्रा के बाद भक्तों ने श्याम प्रभु का पंचामृत अभिषेक किया। बाबा को पवित्र जल व दुग्धाभिषेक कर अभिषेक किया। मंत्रोच्चार के बीच बाबा के शीश का पूजन कर मनोकामना की। पूजा में विनेश कौशिक, रत्ना कौशिक, माधुरी गर्ग, तन्वी अग्रवाल, सौरभ सक्सेना, गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल, अंकुर मिततल, पुनीत बंसल, चिराग गर्ग व कई भक्तों ने भाग लिया।
होली रसिया फाग आज
सात दिवसीय महोत्सव का समापन मंगलवार को महाआरती के साथ होगा। सायं 7 बजे भक्त लखदातार की महाआरती करेंगे। इससे पूर्व दोपहर 3 बजे से होली रसिया फाग का आयोजन होगा। इसमें बालाजी महिला मंडल की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भक्त श्याम प्रभु के साथ रंग-बिरंगे फूलों से होली खेलेंगे।

error: Content is protected !!