छठा राष्ट्रीय सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन सम्मान 16 जून को दिया जायेगा

अजमेर 31 मार्च- सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन विकास व समारोह समिति एवं भारतीय सिन्धु सभा अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में महाराजा दाहरसेन के 1306वें बलिदान वर्ष के अवसर पर छठा राष्ट्रीय सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन सम्मान 16 जून 2018 को दिया जायेगा।
यह सम्मान सिन्ध व सिन्धु संस्कृति के संवर्द्धन एवं प्रकाशन आदि के साथ सिन्धु सभ्यता पर किये गये शोध कार्य, साहित्यिक, लेखन कार्य, प्रकाशन और नाट्य विधा में किये गये उल्लेखनीय कार्य, सिन्ध से आये विस्थापितों के पुर्नवास, सभ्यता, संस्कृति के संरक्षण में किये गये श्रेष्ठ कार्य हेतु संस्था को सम्मानित किया जाता है। सम्मान में श्रीफल, प्रशस्ति पत्र के साथ 51 हजार रूपये की नकद राशि प्रदान की जाती है।
वर्ष 2018 में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन राष्ट्रीय सम्मान के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2018 को संाय 5 बजे तक लिये जायेगें। जिन व्यक्तिगत या संस्था द्वारा द्वारा आवेदन किया जाना है वह इस समयावधी तक अपने आवेदन स्वामी कॉम्पलेक्स पण्डित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल अजमेर या ई-मेल उंींतंरंकंीमतेमद/हउंपसण्बवउ ध् ा9829070059/हउंपसण्बवउ पर भिजवाया जा सकता है। प्रथम सम्मान वर्ष 2013 में इण्डियन इंस्ट्यिूट ऑफ सिन्धोलॉजी, आदीपुर, गांधीधाम को एवं द्वितीय सम्मान वर्ष 2014 को शदाणी दरबार, रायपुर (छतीसगढ) के सन्त युधिष्ठरलाल जी को तृतीय सम्मान वर्ष 2015 में सीमा जन कल्याण समिति जोधपुर को चतुर्थ सम्मान 2016 प्रेम प्रकाश मण्डल अमरापुर दरबार, जयपुर पांचवां राष्ट्रीय सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन सम्मान 2017 हरीशेवा रिलीजियस एण्ड चेरिटेबिल ट्रस्ट, भीलवाडा को समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर प्रदान किया गया था।
आवेदकों में चयनित विजेता को सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन बलिदान दिवस के अवसर पर आगामी 16 जून 2018 को सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।

समन्वयक,
मो 9413135031

error: Content is protected !!