केकड़ी / भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल की बैठक गत रात्रि मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम ने कार्यकर्ताओ से भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को बूथ स्तर पर मनाने तथा इसके लिए सभी बूथ अध्यक्षों को अपने अपने बूथ पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करने, केंद्र व राज्य सरकार द्वारा आम जनता के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया बैठक को मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल मंडल महामंत्री अनिल राठी रामबाबू सांवरिया सागरिया, पार्षद सुरेंद्र जोशी धनराज नायक,केशकला बोर्ड सदस्य सुरेश सेन देहात भाजयुमो अध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास देहात जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी अल्पसंख्यक मोर्चा के जाकिर मंसूरी ने भी संबोधित किया ।बेठक में महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर,मण्डल उपाध्यक्ष रामलाल डसानिया,पार्षद अर्जुनसिंह शक्तावत,शक्तिकेन्द्र प्रभारी प्रीतम जेन,ज्ञानप्रकाश राठी,लोकेश साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सज्जू मंसूरी रसीद शेख,राजराजेश्वर व्यास,अमराव सिंह,दिनेश वैष्णव,विनोद विजय,शिवकुमार,रफीक मंसूरी,केदार शर्मा सहित ,जंनप्रतिनिधि, मोर्चा प्रकोष्ठों तथा कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।