केकड़ी
राजस्थान सरकार की प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही निशुल्क लैपटॉप वितरण योजना के अंतर्गत 5-4-2018 को प्रातः 9:00 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल करेंगे व उपखंड अधिकारी नीरज कुमार मीणा समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के प्रधानाचार्य अशोक सिंघल ने बताया कि केकड़ी ब्लॉक के सभी राजकीय शिक्षण संस्थाओं के कक्षा 8,10 तथा 12 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को जिन्होंने गत शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए उन्हें लेपटॉप प्रदान किए जाएंगे,ऐसे विद्यार्थियों की सूची केकड़ी नोडल के सभी संस्था प्रधानों को भिजवा दी गई है वह ऐसे विद्यार्थियों को सूचित कर समय पर केकडी पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे, लैपटॉप प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का प्रातः 8 से 9बजे तक रजिस्ट्रेशन समारोह स्थल पर किया जाएगा।