हमारा काम बोलता है, फिर लौटेंगे सत्ता में

शिक्षा राज्यमंत्री ने वार्ड 58 में ली बैठक, कार्यकर्ताओं व आमजन से किया सम्पर्क व संवाद
अजमेर, 4 अप्रैल। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि हमने चुनाव से पूर्व आमजन से जो वादा किया था, वह पूरा करके भी दिखाया है। चार साल में राज्य का जो विकास हुआ, वह अपनी कहानी खुद कहता है। शहरों और गांवों में कराए गए विकास कार्यों तथा निष्ठावान कार्यकर्ताओं की वजह से हम फिर से सत्ता में लौटेंगे। कार्यकर्ता पूरी शक्ति से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज विधायक संवाद कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 58 में आमजन, बूथ स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र में कराए गए कार्यों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान ने अभूतपूर्व प्रगति की है। भाजपा सरकार ने चार सालों के कार्यकाल में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का अभूतपूर्व विकास हुआ है। शहर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होने जा रहा है।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, अकर्मण्यता और तुष्टीकरण के कारण सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस अब जनता को भ्रमित कर सत्ता में आना चाहती है। हम विकास के मुद्दे पर बात करते हैं तो कांग्रेस कन्नी काटने लगती है। कांग्रेसराज में शहर की सुध लेने वाला कोई नहीं था, हमने अजमेर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना शुरू कर दिया है। आज सुभाष उद्यान हो या चैपाटी, शहर की सडकों हों या बिजली-पानी की वयवस्था। हर क्षेत्र में जोरदार तरक्की हुई है। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के दुष्प्रचार से प्रभावित ना हों। यह उपलब्धियां घर-घर तक पहुंचाएं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पुनरू पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।
श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर की तरक्की देखनी है तो ऐतिहासिक आनासागर झील के चारों ओर घूम लें तो तरक्की नजर आने लगेगी। झील के चारों तरफ पाथ वे, सुभाष उद्यान का सौंदर्यीकरण, अजमेर के किले का जीर्णोद्धार, जयपुर रोड सौदर्यीकरण, हैरिटेज व प्रसाद योजना के तहत चल रहे काम और कई ऐसे उदाहरण हैं जो स्पष्ट दिखाई देंगे। भाजपा के चार साल के राज में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 800 करोड़ रुपयों के काम हुए हैं। पेयजल आपूर्ति को सुचारू करने के लिए प्रत्येक वार्ड में काम कराए गए हैं। विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए लगातार काम हो रहा है। शहर में सडकों के सुधार के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। कार्यकर्ता इन कामों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।
देवनानी ने आज वार्ड 58 में पंचशील ए व बी ब्लाॅक, करणी नगर, विजय सरिता आदि क्षेत्र में क्षेत्रवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं से सम्पर्क व संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र में रहने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व क्षेत्रिय विकास समितियों के पदाधिकारियों से भी सम्पर्क कर क्षेत्र की समस्याओं व आवश्यकताओं के सम्बंध में चर्चा की तथा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल निवारण के निर्देश दिये।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष राजकुमार ललवानी, पार्षद प्रकाश मेहरा, बूथ अध्यक्ष भरत ओझा, मधु सेन, सुनील मेहरा, दातार सिंह, सुरेश माथुर, विनोद कंवर राठौड़, धनवानी, अनिल मेहरा, ज्ञानसिंह पंवार, एम.एस. भार्गव, विजय खेमानी, सुभाष मिश्र, अमृत अग्रवाल, एस.एन.चैरसिया आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!