शिक्षा राज्यमंत्री ने वार्ड 11 एवं 45 में ली बैठक

अजमेर, 5 अप्रैल। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास उपलब्धि के नाम पर गिनाने के लिए कुछ नहीं है। हमने प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य करवाए हैं। कांग्रेस बताए कि अजमेर शहर में उसने कितने वार्डों में विकास कार्य करवाए। हमने चुनाव से पूर्व आमजन से जो वादा किया था, वह पूरा करके भी दिखाया है।
शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज विधायक संवाद कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 11 एवं 45 में आमजन, बूथ स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों से भी व्यक्तिगत मुलाकात की। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि विकास के मुद्दे पर कांग्रेस कन्नी काटने लगती है। कांग्रेसराज में शहर की सुध लेने वाला कोई नहीं था। हमने प्रत्येक वार्ड में करोड़ों रूपए के विकास कार्य करवाए। भाजपा सरकार ने चार सालों के कार्यकाल में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए। अजमेर शहर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमने अजमेर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना शुरू कर दिया है। आज हर क्षेत्र में जोरदार तरक्की हुई है। भाजपा कार्यकर्ता इन उपलब्धियांे के साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी घर-घर तक पहुंचाएं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।
श्री देवनानी ने कहा कि भाजपा के चार साल के राज में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 800 करोड़ रुपयों से अधिक के काम हुए हैं। पेयजल आपूर्ति को सुचारू करने के लिए प्रत्येक वार्ड में नई पाईप लाईन एवं अन्य आवश्यक काम कराए गए हैं। विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए लगातार काम हो रहा है। शहर में सडकों के सुधार के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। झील के चारों तरफ पाथ वे, सुभाष उद्यान का सौंदर्यीकरण, अजमेर के किले का जीर्णोद्धार, जयपुर रोड सौदर्यीकरण, हैरिटेज व प्रसाद योजना के तहत चल रहे काम और कई ऐसे उदाहरण हैं जो स्पष्ट दिखाई देंगे। क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट कक्षा कक्ष सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास कराया गया है। कार्यकर्ता इन कामों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।
देवनानी ने क्षेत्रवासियों द्वारा बताई गई पेयजल सम्बंधी व अन्य समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये।
इस दौरान पार्षद व शहर जिला महामंत्री रमेश सोनी, जे.के. शर्मा, मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा, राजेश शर्मा, विजयलक्ष्मी विजय, सुरेश गोयल, प्रकाश बंसल, रामदेव भड़ाणा, प्रदीप अजमेरा, नारायण टण्डन, विजय सिंह टांक, हुकम सिंह, किशन बालानी, जितेन्द्र शेखावत, कमलेश शर्मा, गोपाल अहीर, विष्णु आचार्य, गोपालकृष्ण लेखरा, पवन ठठेरा, संजीव नागर, रामगोपाल चैहान, नरेश सांखला, राजू मूरजानी, राजवीर कुमावत, अनिल अहीर, लवलेश बंसल, महेन्द्र गुजराती आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कल दिनांक 06 अप्रेल का कार्यक्रम
शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी कल 3 अपे्रल को प्रातः 8.30 से वार्ड संख्या 60 में तथा सांय 5 बजे से वार्ड संख्या 07 मंे विधायक संवाद कार्यक्रम के तहत बूथ अध्यक्षों, बूथ कार्यसमिति सदस्यों, प्रमुख कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद करेंगे।
इसके अतिरिक्त प्रातः 11.30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुलिसलाईन अजमेर में रमसा अभियान के अन्तर्गत 40.48 लाख रू से स्वीकृत 6 कक्षा-कक्षों का शिलान्यास करेंगे।

error: Content is protected !!