भाजपा का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा

केकड़ी
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मण्डल द्वारा सांय 7 बजे नगर पालिका में स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा।
महामंत्री रामबाबू सागरिया ने बताया कि मण्डल अध्यक्ष रामनिवास तेली की अध्यक्षता मे आयोजित समारोह में अजमेर नगर विकास न्यास अध्यक्ष शिवशंकर हेडा,अजमेर देहात जिलाअध्यक्ष प्रो बीपी सारस्वत , संसदीय सचिव शञुघ्न गौतम, पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे ।
कार्यक्रम में शहर मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, मंडल के जिला व प्रदेश प्रतिनिधि, पालिका उपाध्यक्ष, पार्षद, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठो के अध्यक्ष मय कार्यकारिणी सदस्य, बूथ अध्यक्ष मय कार्यकारिणी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, पूर्व विधायक, पार्टी के वरिष्ठ नेता सहित केकडी शहर के सभी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार सुबह बूथ स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

error: Content is protected !!