सिन्धु सत्कार समिति अजमेर का शपथ ग्रहण समारोह 7 को

अजमेर दि 06.5.2018 – सिन्धु सत्कार समिति अजमेर की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एंव अभिनन्दन समारोह कल दिनांक 07.5.18 को चोरासियावास रोड स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में आयोजित करने जा रही है। समारोह मे सिन्धी समाज के इतिहासकार साहित्यकार और दुर्ग आन्दोलन के प्रणेता पत्रकार श्री प्रेम तनवानी नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाएंगे गौरतलब है की श्री प्रेम तनवानी के आवहान पर अजमेर में भी सिन्धु सत्कार समिति ने एक ऐतिहासिक रैली निकालकर पूरे देश में आंदोलन छेड कर समाज को जागृत किया। श्री प्रेम तनवानी की इस साहसिक आंदोलनकारी तथा सिन्धी साहित्य भाषा में उल्लेखनीय हेतु उन्हे कल सम्मानित भी किया जायेगा। साथ ही अजमेर मे सिन्धु सत्कार समिति के नेतृत्व में निकाली गई ऐतिहासिक रैली में सहयोग करने वाले व्यापार मंडलों और पदाधिकारियों युवाओं का भी सम्मान किया जायेगा।
सिन्धु सत्कार समिति अजमेर की उपलब्धियां
सिन्धु सत्कार समिति अजमेर की एक 34 साल पुरानी रजिस्टर्ड संस्था है। जिसके मुख्य संरक्षक दिवन्गत राजस्व मंत्री मान्यवर दादा श्री किशन मोटवानी जी थे व संस्थापक डा0 लाल थदाणी ( पूर्व अध्यक्ष राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर) है।
समिति के द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य, सभ्यता प्रचार व सिन्धी समाज की सेवा व सहयोग में कई कार्य किये गये है जिसके लिए समिति उनके मेम्बरान की देश विदेश में अपनी एक विशष्ट पहचान बनी हुई है।
समिति देश विदेश एंव राज्य की अनेक नामी संस्थाओं एंव प्रतिष्ठित समाज सेवियों से समाजोपयोगी आपसी समन्वय, संवाद एंव सम्पर्क कायम रखे हुए है।
कई वर्षो तक सप्ताह पर्यन्त चेटीचण्ड महोत्सव का आयोजन हरदिल अजीज किषन मोटवानी जी, तत्कालीन जिलाधीष एंव एस.पी महोदय एंव अन्य अजमेर के गणमान्य नागरिकों अतिथियों के सान्धिय में मनाया गया।
समिति द्वारा आयोजित लादा प्रतियोगिता( वैवाहिक गीत) एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम आज भी अजमेर के नागरिकों के जहन में है और ताउम्र उनकी दिलों में छाया रहेगा।
नियमित मेडीकल एंव टीकाकरण शिविरों में हजारों मरीज लाभन्वित हुए।
समिति द्वारा संचालित मेडीसिन बैंक से दस हजार से भी अधिक गरीब मरीज लाभान्वित हुए।
सत्कार सिलाई केन्द्र से 200 से अधिक गरीब कन्याओं को प्रशिक्षण दिया गया।
जनवरी 2000 में भुज में आये भूकन्प मे डा0 लाल थदानी के नेतृत्व में 50 से अधिक मेम्बरान ने चार ट्रकों राहत सामग्री ले जाकर पीडितों की मदद की।
सिन्धु सत्कार समिति के द्वारा तीन सिन्धी वैवाहिक सम्मेलनो का आयोजन किया गया जिसके द्वारा 19 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ।
अमर शहीद हेमू कालानी की जयन्ति पर विशाल वाहन रैली की षरूआत सिन्धु सत्कार समिति के द्वारा की गई। जिसमें हजारों गणमान्य नागरिक व स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया तथा पहली बार अधिकारिक तौर पर सरकारी स्कूल के छात्रों ने हिस्स लिया।
सिन्धु सत्कार समिति के उद्देष्य
सिन्धी संस्कृति,बोली, भाषा व साहित्य की रक्षा तथा विकास उत्थान
सशक्त, समर्थ,सक्षम व स्वस्थ सिन्धी समाज का निर्माण।
सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य, सभ्यता प्रचार व सिन्धी समाज की सेवा हेतु कल्याणकारी कार्यक्रम।
साधनहीन जरूरतमंदो व गरीब परिवारों को यथा सम्भव सबल प्रदान करना एंव आवष्यक साधन जुटाना।
साथ ही कोर कमेटी के सदस्य मोहन चेलानी, हरीश खेमानी, नरेश राघानी, आसकरण केसवानी, नारायण नागरानी, चन्दर बालानी ने सर्व सम्मति से श्री दीपक हासानी को संरक्षक एंव श्री राजेश आनन्द को अगले सत्र के लिए अध्यक्ष नामित करने की घोषणा की है।

error: Content is protected !!