सिन्धु सत्कार समिति अजमेर का शपथ ग्रहण एंव अभिनन्दन समारोह संपन्न

अजमेर दि 07.5.2018 – साहित्यिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य, शिक्षा, एवं समाज सेवा में अग्रहणि सिन्धु सत्कार समिति अजमेर की सरंक्षक दीपक हासानी और राजेश आनंद की अध्यक्षता में आज नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ | संस्थापक डा0 लाल थदाणी ( पूर्व अध्यक्ष राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर)ने संस्था का परिचय देते हुए जानकारी दी कि सिन्धु सत्कार समिति अजमेर की एक 34 साल पुरानी रजिस्टर्ड संस्था है। जिसके मुख्य संरक्षक दिवन्गत राजस्व मंत्री मान्यवर दादा श्री किशन मोटवानी जी थे |

चोरासियावास रोड स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में आयोजित समारोह मे सर्वप्रथम प्रेमप्रकाश आश्रम के युवा महंत साईं ओमलाल, दीपक हासानी मुख्य अतिथि साहित्यकार श्री प्रेम तनवानी ने इष्ट देव झुलेलाल और स्वामी बसंतराम जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया साईं ओमलाल का शोल ओडाकर माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया स्वामी ओमलाल ने अध्यात्म उध्बोदन में सिन्धी बोली और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के सम्मेलनों के आयोजन को जरूरी बताते हुए समिती के सदस्यों को आह्वान किया कि सिन्धी संतो वेद पुरानो और इतिहास में सिन्धु सभ्यता की जानकारी नई पीढ़ी को आवश्यक रूप से बताये |
निवर्तमान अध्यक्ष मोहन चेलानी और सरंक्षक दीपक हासानी ने माल्यार्पण और साफा पहनाकर राजेश आनंद को सिन्धु सत्कार समिती के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी और साईं ओमलाल ने उन्हें शपथ दिलाई | सरंक्षक मंडल और कोर कमेटी के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए राजेश आनंद ने विश्वास दिलाया कि वे दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठां के साथ निर्वहन करेंगे |
इसके पश्चात राजेश आनंद ने अपनी, महिला मंडल और युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयो का परिचय कराते हुए सिन्धी बोली और संस्कृति के विकास और सिन्धु एकता की सामूहिक शपथ दिलाई | महासचिव हरीश खेमानी ने दुर्ग छत्तीसगढ़ से पधारे मुख्य अतिथि श्री प्रेम तनवानी का परिचय दिया और जानकारी दी कि इतिहासकार साहित्यकार और दुर्ग आन्दोलन के प्रणेता पत्रकार श्री प्रेम तनवानी के आवहान पर अजमेर में भी सिन्धु सत्कार समिति ने एक ऐतिहासिक रैली निकालकर पूरे देश में आंदोलन छेड कर समाज को जागृत किया। श्री प्रेम तनवानी की इस साहसिक आंदोलनकारी तथा सिन्धी साहित्य भाषा में उल्लेखनीय हेतु उनका शोल ओडाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सार्वजनिक अभिनन्दन किया गया |स्वाभिमान दिवस 10 अप्रैल को निकली गयी एतीहासिक रैली में भाग लेने वाले व्यापार मंडलों और सहयोगी संस्थाओ के पधाधिकरियो का शोल ओडाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया |
कार्यक्रम के अन्त में समिती के सदस्यों ने वासु सोनी, अनीता शिवनानी, डॉ लाल थदानी के गाए गीतों सिन्धी अबानी बोली, जियो सिन्धी सुहना, जिए मुह्न्जी सिंध के गीतों पर चेज और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया |कार्यक्रम के आयोजन और व्यवस्था में रमेश टिलवानी, नरेश राघानी, अनिता शिवनानी, निशा जेसवानी, लक्ष्मी आनंद, उत्तम गुरुबक्षानी अजय शिवनानी, वासु सोनी, गिरीश लालवानी, मोहन सोनी, विमला नागरानी, ज्योति खेमानी, आशा लालचंदानी आदि सदस्यों का सक्रिय सहयाग रहा| अन्त में दीपक हासानी और वर्षा हासानी ने सबका आभार व्यक्त किया

राजेश आनन्द (अध्यक्ष)

error: Content is protected !!