लावारिस महिला को अपनाघर में भर्ती करवाया

अजमेर| कहते हैं कि मन चंगा तो कठौती में गंगा.. ऐसी सद्भावना से जुड़ी महिला आयोग सदस्य मधु खंडेलवाल ने गत 10-12 दिनों से मुहिम चलाकर सेवा कार्य किया। उन्होंने अपने ही घर के पास सड़क पर रह रही विमंदित कमला देवी पत्नी श्रीलाल उम्र 50 वर्ष निवासी अस्वार जिला भिंड मध्यप्रदेश को गुरुवार को राजा साइकिल चौराहे से ले जाकर अपना घर आश्रम में भर्ती करवाया गया है। इस सेवा कार्य में डॉ. रशिका महर्षि व वनिता जैमन का सहयोग रहा। महिला का कोई भी परिजन हो अपनाघर में संपर्क कर सकता है।

error: Content is protected !!