सिन्धु महाकुम्भ की सम्पर्क टोलियां ईकाईवार बनाकर किया सम्पर्क

अजमेर 11 जून। भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान की ओर से आगामी 17 जून को एग्जीबिशन एण्ड कन्वेंशन सेंटर जेईसीसी जयपुर में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय सिन्धु महाकुम्भ के लिए ईकाईवार टोलियां बनाकर सम्पर्क अभियान किया जा रहा है।
सह-प्रमुख खेमचन्द नारवाणी व मनीष ग्वालाणी ने बताया कि अजमेर शहर की अलग अलग ईकाईयों में अजयनगर के लिये रमेश वलीरामाणी, राजेश वाधवाणी, चन्द्रवरदाई नगर- प्रवीण वाधवाणी, खूबचन्द भागचंदाणी, आशा गंज रमेश गागनाणी, अशोक सहजवाणी, सिन्धुवाडी क्षेत्र में श्रीमति रूकमणी वतवाणी, सुनील लालवाणी, वैशाली नगर में किशन केवलाणी, प्रकाश जेठरा, पंचशील क्षेत्र में राधाकिशन आहूजा, नरेश रावलाणी, संत कवंरराम कॉलोनी व हरिभाउ उपाध्याय नगर में महेश सावलाणी, कैलाश लखवाणी, धोला भाटा प्रकाश मंघनाणी, अशोक चिबराणी, नाका मदार श्रीमति पुष्पा साधवाणी, हरीश केवलरामाणी, कचंन नगर दौराई में अशोक कुमार व घनश्यामदास के नेतृत्व में सम्पर्क किया जा रहा है। प्रचार सामग्री में रंगीन पम्पलेट, स्टीकर व कार के बैनर लगाकर प्रचार किया जा रहा है।
प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि राज्यभर में सामाजिक व धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर प्रत्येक परिवार से सदस्य सम्मिलित होने के लिये जोडा जा रहा है। इस अवसर पर सिन्धु संस्कृति की विशाली प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी जिससे युवाओं को गौरवमयी इतिहास की जानकारी मिल सके।
संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी ने बताया कि सिन्धी भाषा स्वर्ण जयंती वर्ष समापन व सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के 1306वें बलिदान दिवस पर आयोजित महाकुम्भ के लिए अजमेर महानगर में सम्पर्क के साथ ईकाईवार बैठकों को आयोजन कर कार्यकर्ताओं के साथ सभी पंचायतों को जोडा गया है।
इस अवसर अध्यक्ष मोहन तुलस्यिाणी, महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी, संभाग प्रभारी नरेन्द्र बसराणी, कमलेश शर्मा, भगवान पुरसवाणी, खियल गुरनाणी, श्रीमति भावना कोटवाणी, श्रीमति राजकुमार बठीजा, रोहित जेठाणी भगवान साधवाणी, पुरूषोतम जगवाणी, जयकिशन हिरवाणी, शंकर सबनाणी सहित ईकाई कार्यकर्ता भी प्रचार में सम्मिलित थे।

(रमेश वलीरामाणी)
प्रचार मंत्री,
मो. 9413691477

error: Content is protected !!