अजमेर, 8 जुलाई। तबीजी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बस एवं डम्पर के बीच भिड़़़़ंत से हुई दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों को 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। प्रशासन ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही तमाम जरूरी इंतजाम किए तथा दुर्घटना के घायलों एवं मृतकों को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय पहंुचाया। घटना से संबंधित जानकारी के लिए जिला स्तर पर हैल्प लाईन भी स्थापित की गई है। इसके फोन नम्बर 0145-2628932 हंै।
तबीजी के निकट आज रोडवेज बस एवं डम्पर की भिड़ंत के तुरन्त के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। जिला कलक्टर आरती डोगरा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह सहित पूरा प्रशासनिक अमला घटना स्थल पर पहंुचा। दुर्घटना में घायलों एवं मृतकों के शवों को राजकीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया गया। जिला कलक्टर के निर्देश पर चिकित्सालय में पहले से ही अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्री कैलाश चंद शर्मा, उपखण्ड अधिकारी अंजलि राजोरिया, पुलिस अधिकारी एवं चिकित्सालय स्टाफ अलर्ट था।
शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी, प्रो. बी.पी. सारस्वत एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहंुचे। उन्होंने उपचाररत घायलों की कुशलक्षेम पूछी तथा चिकित्सालय प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी स्तर के घायलों को सम्पूर्ण चिकित्सा उपलब्ध करायी जाए।
जिला कलक्टर आरती डोगरा ने बताया कि दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 50 हजार तथा घायलों को 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु हुई है तथा 21 व्यक्ति घायल हुए है। जिला कलक्टर ने भरतपुर, राजसमंद, बूंदी एवं पाली के जिला कलक्टर तथा ब्यावर उपखण्ड अधिकारी से बातकर उन्हें मृतकों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही अन्य जिलों के घायलों से संबंधित सूचना भी तुरन्त संबंधित जिला कलक्टरों को भिजवायी गई।
