‘विश्व जनसंख्या दिवस ‘ उत्साहपूर्वक मनाया गया

ब्यावर [नि स] जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तालुका ब्यावर के बैनर तले डॉक्टर चेतना [अध्यक्ष :तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश] के निर्देश एवं आदेशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बलाड़ में एक कार्यक्रम आयोजित कर ‘विश्व जनसंख्या दिवस ‘ अत्यंत उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्र्म की अध्यक्षता प्रिंसिपल पदम् चंद जैन द्वारा एवं मुख्य अतिथि रामगोपाल अग्रवाल और विशिष्ट अतिथियों के रूप में अखिल भारतीय हिन्दू क्रान्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद सोनी और सामजिक कार्यकर्ता गौरव सक्सेना थे। सम्पूर्ण कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने अत्यंत गम्भीरतापूर्वक भाग लिया और विषय के अनुरूप जानकारियों को आदान प्रदान किया। स्वयं ,परिवार ,समाज ,और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास हेतु इसकी वृद्धि दर रोकने पर जोर दिया। कक्षा ग्यारवी के छात्र बलवीर सिंह ने तेज गति से बढ़ रही जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए अपने सहपाठियों के साथ इसके दुष्परिणाम बताये। पैरालीगल वालेंटियर संजय सिंह गहलोत ने तेज गति से बढ़ रही जनसंख्या के दुष्परिणाम बताये और इसकी रोकथाम के उपायों की जानकारी देकर देश भक्ति गीत भी प्रस्तुत किया। योग गुरु श्री रामगोपाल ने छात्र छात्राओं को योग करवाकर इससे होनेवाले लाभ बताये और कहा की जनसँख्या रोकथाम में योग की भी अहम भूमिका रहती है,उनके द्वारा करवाए गए हास्य योग को छात्र छात्राओं के साथ विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं ने भी सराहा। प्रिंसिपल पदमचंद जैन एवं देवकिशन सोनी ,सुरेंदर ने भी इस विषय पर अहम जानकारिया दी। इस मोके पर श्याम लाल ,पंकज परिहार ,अनिल छीपा ,अंजू चौहान ,मोनिका सांखला ,साधना गर्ग सीमा पारिख आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!