गुरूपूर्णिमा उत्सव

आध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी द्वारा 27 जुलाई को अजमेर नगर के विभिन्न विस्तारों में गुरूपूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा।
नगर प्रमुख रविन्द्र जैन ने बताया कि विवेकानन्द केन्द्र विस्तार का गुरूपूर्णिमा उत्सव रामकृष्ण आश्रम, आर्दश नगर, अजमेर में सांय 5.30 से 6.30 बजे तक मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि विवेकानन्द केन्द्र ,अजमेर के विभाग प्रमुख सत्यदेव जी शर्मा होगें कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता साहित्य अकादमी की सरस्वती समिति के सदस्य उमेश जी चौरसिया तथा रामकृष्ण आश्रम के स्वामी जी गुरू कृपानन्द जी महाराज होंगे।
कार्यक्रम में भजन संध्या, गुरूतत्व चिंतन एवं परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।

(रविन्द्र जैन)
नगर प्रमुख
9414618062

error: Content is protected !!