परमात्मा से भक्ति का दान मांगे – संत दर्शन सिंह

केकडी:–आज भक्ति तो हर इंसान कर रहा है देखना यह है कि भक्ति असल जिंदगी में कितनी आई है आज इंसान दुनियावी दौलत की मांग तो कर रहा है पर परमात्मा को कितना याद कर रहा है यह जानना बहुत जरूरी है,आओ आज हम परमात्मा से भक्ति का दान मांगें।
उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश के बांदा शहर से आए जोनल इंचार्ज संत दर्शन सिंह ने अजमेर रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर आयोजित सत्संग के दौरान व्यक्त किए।
मंडल प्रवक्ता राम चन्द टहलानी के अनुसार संत दर्शन सिंह ने कहा कि माँ सोचती है बच्चा बड़ा हो रहा है और यह पता नहीं कि हर दिन उसके बढ़ने के साथ-साथ उसकी उम्र कम होती जा रही है। इसलिए समय रहते इस परमात्मा का जो अजन्मा,अडौल,अविनाशी,निर्विकार,एकरस,सर्वव्यापी,गुणातीत सूक्ष्मातिसूक्ष्म है उस परमात्मा को जानकर उसका स्मरण करने पर इंसान का मन धीरज पाता है।पर इंसान आज मैं वाला जीवन जी रहा है अपनी इच्छाओं को बेतहाशा बढ़ाता जा रहा है इच्छाऐं तो मरते दम तक भी पूरी नहीं होती है, इच्छाओं के चलते इंसान जन्मता और मरता रहता है।दुनियां में हम आए तो परमात्मा के भजन करने के लिए पर ओटन लगे कपास वाली जिंदगी बन गई है इसलिए तत्ववेत्ता संत की शरण में जाकर इंसान परमात्मा को जानकर उसकी भक्ति करें तो जीवन सार्थक है।आज इंसान परमात्मा के नाम का सिर्फ रटन ही कर रहा है अपने जीवन में नहीं अपना रहा है दुनिया का हर कार्य करते हुए अपना चित्त परमात्मा में लगाने से मन को शांति मिलती है इच्छाओं को सीमित करते हुए सबके साथ प्यार,नम्रता,सहनशीलता वाला, अपनापन वाला व्यवहार करते हुए परमात्मा के नाम का हर पल स्मरण करना है।
सत्संग के दौरान द्वारका,सुभाष,दिलीप सिंह,रामबली, कालूराम,संगीता टहलानी,रेणू शिवानी,बालूराम,गोपाल,आदि ने गीत, विचार, भजन प्रस्तुत किये,सन्त का स्वागत लक्षमण धनजानी ने किया संचालन केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक रंगवानी ने किया।

error: Content is protected !!