सजावट के साथ आतीशबाजी देखने उमडे लोग


अजमेर। मंगलवार को दीपो के त्यौहार दिपावली पर नगर निगम की ओर से आनासागर झील के किनारे बनी चोपाटी को रंगीन रोशनीयों से सजाया गया। निगम की और से पहली बार लबालब भरी झील पर शानदार रोशनी की गई है। जिसे देखने के लिए शहरवासी झील किनारे पहंुच रहे हैं। साथ ही शहरवासी बारादरी और चोपाटी पर होने वाली आतीशबाजी का नजारा देखने भी उमडे। सुभाष उद्यान को रंगीन रोशनीयों से सजाया गया। शहरवासीयों के लिए हर वर्ष निगम अनेक त्योहारो पर आकर्षक रोशनीयां करता है। फव्वारे व चाईनीज लाईटो का डेकोरेशन शहरवासीयों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। वही नया बाजार, नला बाजार, दरगाह बाजार, केसरगंज, सहित अन्य प्रमुख बाजारो को व्यापारिक एसोसिएशन द्वारा सजाकर शहरवासीयों को रोशनी के पर्व पर आमंत्रित किया है। आईये चलते है रोशनी के सफर पर।

error: Content is protected !!