प्रो. वासुदेव देवनानी का अभिनन्दन समारोह

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमरे 1 अगस्त, सिन्धी समाज के अराध्य देव भगवान झूलेलाल का चालीहो महोत्सव शहर भर में उत्साह हर्ष के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज वैशाली नगर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में चालीहा महोत्सव मनाया गया। संत ओम प्रकाश ने भगवान झूलेलाल महोत्सव की पावन ज्योत प्रज्वलित कर पूज्य बहराणे साहिब का शुभारम्भ किया। स्वामी अशोक गाफिल ने झूलेलाल भगवान की महिमा के पंजड़े, भजन आदि प्रस्तुत कर संगत को भाव विभोर किया । साथ ही 108 दीपक प्रज्जवलित कर महाआरती की गई। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंतर्गत सत्संग, पल्लव व प्रसाद वितरण भी हुआ। संत ओमप्रकाश ने अपने प्रवचन में भगवान झूलेलाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सिन्धियों के अराध्य देव भगवान झूलेलाल को जल देवता, वरूण देवता के नाम से भी जाना जाता है। सिन्ध में जब मिरख बादषाह ने धर्म परिवर्तन करने के लिये सिन्धियों पर अत्याचार किये तो लोगों ने वरूण देवता को बादषाह के अत्याचारों से मुक्ति हेतु प्रार्थना की, जिससे वहां वरूण देवता ने प्रकट हो कर उनकी रक्षा की। साथ ही भगवान झूलेलाल की जीवनी में से उनके स्वामी टेऊँराम जी महाराज के साथ काफी घनिश्ठ एवं मित्रवत् सम्बन्ध होने के बारे में भी हमें पता चलता है।
संत ओम प्रकाश ने गुरुवार के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि झूलेलाल चालीहा उत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर व घनष्याम भगत एण्ड पार्टी के पूज्य बहराणे साहिब का आयोजन स्वामी बसंतराम सेवा ट्रस्ट एवं सेवादारियों के साथ अजमेर के सिन्धी समाज के पदाधिकारियों के सहयोग से किया जायेगा। इस कार्यक्रम में शिक्षा व पंचायती राज्य मंत्री माननीय प्रो. वासुदेव देवनानी का अभिनन्दन किया जायेगा। चौरसियावास रोड का नाम प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग करने एवं अरावली एक्सप्रेस ट्रेन का नाम अमरापुर अरावली एक्सप्रेस करने में माननीय मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी द्वारा दिये गये सहयोग एवं अन्य सिन्धी समाज के सामाजिक कार्यों में प्रभावी भूमिका निभाने पर देवनानी जी का सम्मान समारोह भी इस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया जायेगा। अजमेर शहर की सभी सिन्धी संस्थाओं द्वारा माननीय मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी का स्वागत एवं सर्व संत मण्डल द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया जायेगा। इस सम्मान समारोह में इष्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वरूपदास जी महाराज, निर्मलधाम के स्वामी आत्मदास जी महाराज, आदर्ष नगर आश्रम के दादा नारायणदास, स्वामी शान्तनंद उदासीन के महंत हनुमानराम जी महाराज, दांदूराम दरबार से फतनदास जी, ईष्वर गोविन्द धाम से स्वामी ईसरदास जी, श्री राम विष्चधाम के स्वामी अजुर्नलाल जी एवं अन्य संत मण्डल भी शामिल होंगें।

error: Content is protected !!