सांसद शर्मा ने की मालपुरा में सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील

रघु शर्मा
अजमेर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एव सांसद डॉक्टर रघु शर्मा ने मालपुरा में सांप्रदायिक तनाव पर सभी वर्ग के लोगों से शांति और सद्भाव का वातावरण बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव के समय ही आखिर क्यों वातावरण को बिगाड़ा जाता है, कुछ लोग अपना खिसकता जनाधार देखकर आपसी भाईचारे को खत्म करने के प्रयास कर रहै है लेकिन जनता जाग चुकी है और आम आदमी को पता है की राजनीतिक स्वार्थ के चलते सांप्रदायिकता का माहौल पैदा किया जा रहा है।
शर्मा ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दे और आम आदमी किसी के बहकावे में नहीं आए सांसद डॉ रघु शर्मा ने कहा कि क्षेत्र का भाईचारा हमेशा ऐसे ही बना रहना चाहिए । ज्ञात रहे वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव के पहले सरवाड़ मे आपसी सद्भाव और भाईचारे को सुनोयोजित तरीके से बिगाड़ने की कोशिश की गई थी जिससे आम आदमी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा । सत्ता हाथ से जाते देख आपसी भाईचारे को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है । पहले भी सत्ता पाने के लिए ऐसे ओछे हथकंडे अपनाए गए थे।
शर्मा ने कहा कि आम आदमी को ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए । हमारा इतिहास प्रेम और सद्भाव का रहा है।
शर्मा ने कहा कि हमारा आपसी भाईचारा और प्रेम किसी भी सूरत में कम नहीं होना चाहिए ।
सांसद डॉ रघु शर्मा ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो ।

error: Content is protected !!