युवा कांग्रेस ने संविधान बचाओ दिवस मनाया

अजमेर । युवा कांग्रेस द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री हेमंत भाटी के मुख्य आतिथ्य में रक्षाबंधन पर्व आज संविधान बचाओ दिवस के रुप में मनाया।
युवा कांग्रेस अजमेर शहर के अध्यक्ष सैयद कुतुब चिश्ती ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर सभी उम्र की बहने राखी को अपने भाइयों की कलाई पर बांधती हैं, और सुरक्षा मांगती हैं। भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार रक्षाबंधन को भारत के संविधान पर राखी बांधकर संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया।
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सैयद कुतुब चिश्ती ने बताया की भारत के संविधान ने धर्म, जाति, पंथ, जनसांख्यिकी और क्षेत्र पर ध्यान दिए बिना अपने सभी नागरिकों को लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अधिकार प्रदान किये है। लेकिन भाजपा सरकार में अबोध एवं मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म महिलाओं के खिलाफ, दलितों
पर ,और भीड़ द्वारा हिंसा जैसी अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। यह घटनाएं भारत के संविधान द्वारा उनको दिए गए उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। इन घटनाओं के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं ने भारत के संविधान से सुरक्षा मांगी और इस सुरक्षा की अपेक्षा में संविधान को राखी बांध कर भारतीय संविधान के प्रति आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर सुनीता सांखला रिद्धि देओल ,प्रियंका, मीना देवी , हीना, ओशो सिंह भाटी, मनीष चौरासिया, हर्ष निर्वाण, रितेश,सुनीता गेहरवार,खुशबू देवल, हेमलता, कविता सोगरा सहित सैकड़ों युवा कांग्रेसी उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!