महिला मोर्चा सरकार की योजनाओं को घर घर पंहुचाये

केकड़ी 31 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक आज नगरपालिका में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदू शर्मा, प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य व महिला मोर्चा सम्मेलन जिला संयोजक सरिता गैना, प्रधान पूजा सैनी, नगरपालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल एवं महिला मोर्चा सम्मेलन संयोजक रामनिवास तेली के सानिध्य मे सम्पन्न हुई प्रारम्भ मे महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, जिला मंत्री संतोष देवी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष चित्रा व्यास, दम्यन्ती जोषी व भगवती देवी, मण्डल मंत्री मंजू गर्ग व विनोदिनी जैन ने अतिथियों का शाल ओढाकार व माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष इंदू शर्मा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं के लिये अनेक जनकल्याणकारी योजनाऐं प्रारम्भ कि है। जिनका सीधा लाभ आम जन को मिला है। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ का कर्तव्य है कि वे गांव-गांव, ढाणी-ढाणी, घर-घर इन योजनाओ की जानकारी पहुंचाये व 04.सितम्बर को केकडी विधानसभा क्षेत्र के महिला मोर्चा सम्मेलन मे अधिक से अधिक महिलाओ की भागीदारी सुनिष्चित करें। महिला सम्मेलन की जिला प्रभारी सरिता गैना ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि राजस्थान में वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओ के कल्याण के लिये भामाषाह योजना बनाकर महिलाओं को परिवार में प्रमुख स्थान दिया है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्ववाली केन्द्र सरकार शासन सत्ता में महिलाओ की भागीदारी सुनिष्चित करने के लिये महिला आरक्षण विधेयक लायी है। जिसके लिये हम इनका धन्यवाद ज्ञापित करती है। भारतीय जनता पार्टी ही केवल एकमात्र राजनेतिक दल है। जिसने महिलाओ को सम्मानजनक स्थान प्रदान किया है अत 04 सितम्बर को महिला सम्मेलन मे अधिक से अधिक महिलाओ को लेकर आयें। पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल ने अपने सम्बोधन में कहा कि वसुन्धरा राजे सिन्धिया के नेतृत्व की राज्य सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्ववाली केन्द्र सरकार ने महिलओ के उत्थान के लिये बेटी बचाओ बेटी पढाओ, स्वच्छ भारत अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना, उज्जवला योजना, पालनहार योजना, जननी सुरक्षा योजना, अन्नपूर्णा रसोई योजना, दुग्ध योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाऐं चलाकर समाज में महिलाओ को सम्मानजनक स्थान प्रदान किया है। आप सभी इन योजनाओ को घर-घर पहुंचाकर आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार बनाने हेतु जुट जायें। प्रधान पूजा सैनी अपने उपबोधन में कहा कि राजस्थान सरकार ने महिला सषक्तिकरण के लिये अनेक योजनाऐं लागू की है। जिनका लाभ सीधे महिलाओ को मिला है।महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्रा व्यास ने बताया कि इन सब योजनाओ की जानकारी के उद्देष्य से महिला सम्मेलन आयोजित किये जा रहे है। केकडी मे 04 सितम्बर को आयोजित महिला सम्मेलन मे अधिक से अधिक महिलाओ को आप सभी लेकर आये। बैठक में विजयलक्ष्मी शर्मा खवास, धोली देवी मीणा पारा, गायत्री सोनी देवलिया, सीमा चतुर्वेदी जूनियां, पार्षद विमला देवी डसाणिया व मुक्ता शर्मा, माया योगी, सुषीला, अनिता राठी, कषिष मयानी, मथुरा देवी, स्वाति चौकडीवाल, बंटी जांगीड, जिला परिषद सदस्य समोक देवी, मण्डल महामंत्री अनिल राठी, व रामबाबू सांगरिया, राजराजेष्वर व्यास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!