“एक स्थान दर्जनों काम” के राष्ट्रिय कार्यक्रम में शामिल हुए जैन| देश के 50 श्रेष्ट में समकित जैन का चयन
दूरदर्शन किसान के खास शो ‘वाद संवाद- एक स्थान दर्जनों काम’ कार्यक्रम में किशनगढ़ के समकित जैन का चयन हुआ| दूरदर्शन किसान पर शनिवार प्रात: 11.00 बजे प्रसारित हुए कार्यक्रम “एक स्थान दर्जनों काम” में देश भर के 50 ग्रामीण स्तरीय उद्यमी थे। कार्यक्रम में सूचना एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के कॉमन सर्विस सेन्टर के प्रमुख आईएएस दिनेश त्यागी, प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता मिशन के प्रमुख ऋषिकेश पाटनकर एवं स्वास्थ्य प्रमुख सुश्री अर्ची शर्मा के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए|
डिजिटल इण्डिया अभियान में किशनगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका
समकित जैन एक संस्कृत के छात्र है| और बिना किसी कंप्यूटर शिक्षा के आज वह भारत सरकार के कॉमन सर्विस सेन्टर का कुशल सञ्चालन कर रहे है| उनके आधार एवं पेंशन संबधी नवाचारो को देखते हुए प्रसार भारती ने अपने दूरदर्शन किसान के खास कार्यक्रम “एक स्थान दर्जनों काम” में अजमेर संभाग से समकित जैन को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया| माननीय मुख्यमंत्री महोदया वसुंधरा राजे से लेकर सूचना एवं प्रोद्योगिकी मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद समय समय पर इनके नवाचारो को सोशल मिडिया पर पोस्ट एवं साझा करते है|
डिजिटल क्रांति में समकित की भूमिका
कॉमन सर्विस सेन्टर वर्तमान में भारत सरकार का महत्वपूर्ण कार्य्रक्रम है| जो नागरिक तक सरकार की सुविधा मुहैया करवाता है| कॉमन सर्विस सेन्टर किशनगढ़ केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त सेवाएँ एक ही छत के नीचे प्रदान कर रहे है| इसके लिए राष्ट्रिय स्तर पर केंद्र सरकार द्वारा एवं राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जा चूका है|
भारत सरकार के दूरदर्शन किसान चैनल पर किशनगढ़ की प्रतिभा का पहुचना नगर की प्रतिष्ठा को बढाता है|