महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए भाजपा सरकार ने लागू की कई कल्याणकारी योजनाएं – देवनानी
अजमेर उत्तर में भाजपा के महिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुई क्षेत्र की महिलाएं – भाजपा सरकार की रीति-नीति को दिया अपना समर्थन
अजमेर 01 सितम्बर। केन्द्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर नारी को राष्ट्र के विकास में बराबर की सहभागिता प्रदान करने का अवसर प्रदान किया है। यह बात आज शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में आयोजित महिला सम्मेलन में कही।
आज दिनांक 01 सितम्बर, 2018 शनिवार को प्रदेश के निर्देशानुसार अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र का महिला शक्ति सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा स्थानीय फायसागर रोड स्थित एक समारोह स्थल पर आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रिय महिलाएं शामिल हुई तथा भाजपा सरकार की रीति-नीति को अपना समर्थन व्यक्त किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा द्वारा की गई व मुख्य अतिथी के रूप में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा श्रीमती ममन चतुर्वेदी व मुख्य वक्ता राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री श्री वासुदेव देवनानी रहे।
सम्मेलन का प्रारम्भ माॅं भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व राष्ट्रगीत वन्दे-मातरम से हुआ ततपश्चात् महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि शर्मा ने स्वागत भाषण दिया।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता श्री वासुदेव देवनानी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वसुन्धरा सरकार द्वारा महिलाओं के लिये बालिका के जन्म से लेकर उसके अध्ययन व उसके पालन पोषण से लेकर उसको परिणय सूत्र में बंधने के बाद मातृत्व सुख की प्राप्ति पर सरकार द्वारा चलायी जा रही राजश्री योजना, सुकन्या योजना, बालिका समृद्धि योजना, शुभ शक्ति योजना व प्रसव के दौरान दिये जाने वाले लाभों की जानकारी महिलाओं को प्रदान की।
श्री देवनानी ने कहा कि भाजपा सरकार ही एक मात्र ऐसी सरकार है जिसने महिला को भामाशाह योजना के माध्यम से परिवार का मुखिया बना कर उसे समाज व प्रदेश के विकास का महत्वपूर्ण अंग बनाया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की मुख्यमंत्री स्वयं एक महिला है अतएव उन्होने अपनी सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिला को सशक्त बनाने का प्रयास किया है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के माध्यम से आज ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को चूल्हे से उठने वाले धुंऐ के दुष्परिणामों से निजात दिलाई है। उन्होने सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं से आव्हान किया कि भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किये गये कामों व लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान करे। उन्होंने बताया कि भाजपा से जब एक महिला जुडती है तो पार्टी की विचारधारा से पूरा परिवार व आने वाली पीढी जुडती है।
देवनानी ने उपस्थित महिलाओं से आग्रह किया कि वे भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व क्षेत्र में किये गये विकास कार्यो की जानकारी घर-घर पहुंचाएं तथा क्षेत्रवासियों से भाजपा को समर्थन देने का आग्रह करे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मनन चतुर्वेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान करने वाली कोई पार्टी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। ऐसे में महिलाओं को भाजपा से जुड़कर राष्ट्रवाद को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों के कार्यकाल में ही महिलाओं के कल्याण के लिए अधिकांश योजनाएं बनी है।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं ही पूरे परिवार के मत को भाजपा के पक्ष में दिलवाने के लिए परिवार के सदस्यों को पे्ररित कर सकती है। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी में महिलाओं के समर्थन के बिना बहुमत हासिल नहीं कर सकती। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं से भाजपा के पक्ष में पूर्ण समर्थन मांगा तथा भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द यादव ने भाजपा के सुशासन की तुलना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार से करते हुए उपस्थित महिलाओं को भाजपा के साथ जुडकर देश व प्रदेश की प्रगति में भागीदार बनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं ही किसी घर के चूल्हे तक जाकर भाजपा के पक्ष में वोट मांग सकती है।
अजमेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री शिवशंकर हेडा ने महिलाओं के उत्थान हेतु प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित महिलाओं से वर्तमान देश के परिदृश्य में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए केन्द्रनीत भाजपा सरकार व प्रदेश की वसुन्धरा सरकार के हाथ मजबूत बनाने का आग्रह किया।
अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों व महिलाओं का सम्मेलन की संयोजिका श्रीमती भारती श्रीवास्तव ने आभार व धन्यवाद प्रकट किया।
कार्यक्रम में जिलाप्रमुख वन्दना नोगिया, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सावित्री शर्मा, मण्डल अध्यक्ष श्वेता शर्मा, विजयलक्ष्मी विजय, सलेानी जैन, सुलोचना शुक्ला, सरोज चैधरी, पूजा संतवानी, दीपिका शर्मा, लक्ष्मी यादव, भूवनेश पंवार, पारूल मोयल, लक्ष्मी यादव, पारूल मोयल, नेना वर्मा व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।