अजमेर 3 सितमबर 2018।। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने सोमवार को वार्ड नं. 32 व 36 में वृक्षारोपण किया। उन्होने बताया कि वृक्ष केवल लगाएं ही नहीं उनका संरक्षण भी किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि वृक्षों का प्रकृति में भी बहुत महत्व है। एक वृक्ष लगाने से पूरे पर्यावरण व मनुष्यों को इसका लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाएं ही नहीं उन्हें उगाएं एवं उनकी पूरी देखभाल की जानी चाहिये। लाखों वृक्षों को लगाने से बेहतर है कि हम कम वृक्ष लगाएं परन्तु उनकी पूरी देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि मेरा सुझाव है कि वृक्ष लगाने के पश्चात उनका भौतिक सत्यापन भी किया जाना चाहिये। मानव जीवन की बिना पेड़ के कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पेड लगाने के स्थान पर कम लगाकर उनका उचित संरक्षण किया जाना चाहिये। हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिये एवं उनका संरक्षण भी करना चाहिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जलस्वावलंबन अभियान की साईट्स पर भी वृक्षारोपण कार्य किया जायेगा।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा, हितेश ढाबरिया, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जितेन्द्र शर्मा, दिनेश जैन, रविन्द्र जादोन, मिलिन्द तंवर, गौरव उपाध्याय, गिरिराल सैनी, अरूण शर्मा, भवंरलाल जी शर्मा, हीरालाल, रामगोपाल शर्मा, ब्रहमदेव शर्मा, सतीश कुमार, गणेशीलाल जी, कैलाश जी, प्रदीप अरोडा, दीपक अरोडा, के0के कपूर, खेमचंद टांक, किरण टांक, यतीश टांक, श्रीमती रामगिरी देवी, प्रेम कंवर, पुष्पा, कंचन, मंजू शर्मा, शिवानी शर्मा, गीता शर्मा, इन्द्रा शर्मा, सीमा टांक, पूजा टांक सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
निर्माणाधीन विकास कार्यो का किया औचिक निरिक्षण
अजमेर 3 सितमबर।। महिला एव बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने वार्ड 36 स्थित धाननाडी , पूजा मार्ग व सुरभी विहार काॅलोनी मे चल रहे विकास कार्यो का ओचिक निरिक्षण किया। व साथ ही क्षेत्रवासियों को निर्माण कार्य पर उचित निगरानी रखने को कहा ताकि निर्माण कार्य उच्च गुणवक्ता का हो। निरिक्षण के दोरान मंत्री भदेल ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात की व साथ ही उनकी समस्याओं का निस्तारण किया। व उन्हे निर्देश दिया कि इन विकास कार्यो का रखरखाव आपकी जिम्मेदारी है।
वार्ड 36 स्थित सुरभी विहार काॅलोनी के क्षेत्रवासियों ने मंत्री भदेल का सीसी सडक निर्माण कार्य करवाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। क्षेत्रवासियो ने फूलमालाए भेट कर मंत्री भदेल का आभार व्यक्त किया। मंत्री भदेल ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाए बनाई है। सबका साथ सबका विकास के नारे को अमल मे लाकर केंद्र व राज्य सरकारो ने जन कल्याणकारी योजनाए बनाई है व विकास कार्य करवाए है।
निरिक्षण के दोरान आदर्श मण्डल के महामंत्री हितेश डाबरिया , शक्ति केंद्र प्रभारी गोरव उपाध्याय, रविंद्र जादोन , मिलिन तंवर , क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।