दो दिवसीय चित्रांजलि फोटोग्राफी तथा फोटो प्रतियोगिता का समापन

अजमेर 06 सितम्बर। अजमेर विकास प्राधिकरण जिला प्रशासन अजमेर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग तथा पृथ्वीराज फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय चित्रांजलि फोटोग्राफी तथा फोटो प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष अजमेर विकास प्राधिकरण श्री शिवशंकर हेड़ा ने फोटोग्राफी को लेकर सहभागियों के उत्साह की भूरि भूरि प्रशंसा की उन्होंने चित्रांजलि के माध्यम से प्रतिभागियों का आवाहन किया कि वे खुद को खोजें।

विशिष्ट अतिथि स्नेहलता पंवार निदेशक आयुर्वेद विभाग ने लगातार दो सालों से आयोजित हो रही इस फोटोग्राफी की पहल में वर्कशॉप तथा तकनीक र्लनिंग की उपयोगिता पर अपनी बात रखी एस डी एम अंजलि राजौरिया जी ने सौंर्दय और प्रकृति की सूझ विकसित करते हुए फोटोग्राफी को कला की संज्ञा दी तथा प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। फोटोग्राफी प्रतियोगिता के निर्णायक श्री नीरज त्रिपाठी जी मोनिका पंचोली और अजीत सोनी जी रहे कैमरा प्रदर्शनी श्री संजय शर्मा द्वारा लगाईं गई। दो वर्गों में ब़टी हुई प्रतियोगिता में पहली अजमेर 360 डिग्री के अंतर्गत सत्यजित प्रथम अमित परिहार द्वि्तीय मृणाल सिंह चौहान तृतीय स्थान पर रहे लैस तीन सौ साठ डिग्री में आलेख डांगी प्रथम बालकिशन झा द्वितीय किरीट सोलंकी तृतीय स्थान पर रहे। आकांक्षा, श्रीकांत, शैली, रक्षित, रचना, निष्ठा जांगिड़ को स्पेशल मैंशन अर्वाड प्रदान किया गया। पृथ्वीराज फाउंडेशन के समन्वयक दीपक शर्मा, पूनम पांडे, संदीप पाण्डेय, संजय सेठी, कुसुम शर्मा, रवि शर्मा, अमित बजाज, ऋषिराज सिंह, रुपेश डूडी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में नीरज त्रिपाठी माइएफएम रेडियो के हैड प्रशांत कुकरेती, परीविज्ञानी के.के.शर्मा, रश्मि बिस्सा, महेश शर्मा डिप्टी डायरेक्टर जनसम्पर्क, लाडोराम विश्नोई सहित अनेक गणमान्य नागरकि उपस्थति थे। सूचना केंद्र में आयोजित इस दो दिवसीय प्रदर्शनी और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में चार सौ से अधिक फोटो प्रदर्शित हुए।

error: Content is protected !!