कार्यकर्ता सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी में लग जाएं

अजमेर। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार और केंद्र सरकार के जुल्म महंगाई भ्रष्टाचार पेट्रोल डीजल और गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि और प्रदेश में देश की जनता के साथ भाजपा सरकार द्वारा किए गए धोखे को जनता के बीच उजागर कर कार्यकर्ता सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी में लग जाएं।
कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन रविवार को केसरगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष विभाग एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता 2 अक्टूबर गांधी जयंती से 19 नवंबर इंदिरा गांधी जयंती तक जनसंपर्क अभियान में इस उद्देष्य के साथ जुट जाऐं कि आने वाले विधानसभ चुनावों में भजपा की जन विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फैंकना है। इस अवधि में कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के सभी बूथों पर जाकर घर घर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी का 150 वां जन्म वर्ष आरंभ हो रहा है और गांधीजी मानते थे कि जब तक अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति की सत्ता में भागीदारी नहीं होगी तब तक राजनीतिक आजादी बेमानी है लोकतंत्र केंद्र में ऊपर बैठे 10 लोगों के द्वारा संचालित नहीं हो सकता लोकतंत्र तो गांव गांव से हमारी नींव से संचालित होना होगा।
उन्होने कहा कि सरकार इतनी संवैदनहीन है कि राजस्थान के कर्मचारी पिछले 13 दिनों से हड़ताल पर हैं। पांच वर्ष से भाजपा सरकार कर्मचारियों का पोषण कर रही है। रोडवेज बसें बन्द होने से प्रदेष की जनता दुखी और परेशान है, दस-दस गुना किराया देकर लोग यात्रा कर रहे हैं, चालीस प्रतिषत कस्बे और गांव ऐसे हैं जहां सिर्फ रोडवेज की बसें ही चलती है। इन गांवों और कस्बों में बीमार और रोज आने-जाने वाले लोग परेषान है लेकिन जनता की सुनने वाला कोई नहीं है।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने बताया कि इस दिन के महत्व को देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी में पूरे राष्ट्र में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करने का फैसला लिया है इस जनसंपर्क अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 10 बूथ सहयोगी तैयार किए जाएंगे प्रत्येक बूथ सहयोगी अपने से संबंधित बूथ के 20 से 25 परिवारों के संपर्क में रहेगा इस अभियान के दौरान पार्टी के लिए पारदर्शिता पूर्वक बूथ स्तर तक पार्टी के कार्यकर्ता के माध्यम से मजबूत टीम खड़ी की जाएगी। पार्टी प्रवक्ता भारती के अनुसार महात्मा गांधी की जयंती से 19 नवंबर को इंदिरा गांधी की जयंती तक के लिए जन संपर्क का टास्क दिया है इस दौरान घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जाएगा। जिसमें पार्टी की रीति-नीति और कार्यक्रमों के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए पार्टी प्रचार सामग्री भेजेगी। बूथ को मजबूत करने, हर माह मीटिंग करने, प्रतिभावानों को चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित करने, ब्लॉक कार्यकारिणी को बूथ की जिम्मेदारी देने, बूथों पर कोआर्डिनेटर लगाने, अग्रिम संगठनों की मानीटरिंग करने आदि के निर्देश दिए।
उन्होने बताया कि जनसंपर्क अभियान के तहत वैसे तो कांग्रेस तमाम वर्गों से सीधा संपर्क करेगी लेकिन इस अभियान के तहत कांग्रेस खासतौर पर उस मतदाता को अभियान का मुख्य सूत्रधार एवं टारगेट मानेगी जो इस चुनाव में पहली बार मतदान करेगा इस अभियान के तहत कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता चुनाव सामग्री तो बांटेंगे ही साथ ही सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा इस अभियान के तहत पहली बार मतदान करने वाले युवा को पार्टी का सदस्य बनाकर उसे सीधा राहुल गांधी के शक्ति प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गहलोत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशानुसार लोक संपर्क अभियान 2 अक्टूबर से शुरू करने के लिए सभी ब्लॉक अध्यक्षों अग्रिम संगठनों विभागों प्रकोष्ठ ओं के अध्यक्षों को सक्रियता से कार्य करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष इमरान सिद्दीकी कैलाश कोमल राजकुमार तुलसियानी राकेश सांखला वैभव जैन यासिर चिश्ती अब्दुल रशीद ने भी संबोधित किया बैठक में मनोज कोटिया मनोज खंडेलवाल मंजू बलाई कुतुब चिश्ती निमेष चैहान महेश चैहान मनीष शर्मा अजय गुर्जर सहित सभी अग्रिम संगठनों प्रकोष्ठ विभागों के अध्यक्ष मौजूद थे बैठक का संचालन महामंत्री श्याम प्रजापति ने किया

error: Content is protected !!