मोदी की जन सभा हेतु बाजारों में जनसंपर्क किया

आज दिनांक 3 अक्टूबर 2018 को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय श्री नरेंद्र मोदी प्रधान मंत्री भारत सरकार की जन सभा हेतु बाजारों में जनसंपर्क किया गया
आज प्रातः 10:30 बजे वैदिक यंत्रालय गोल चक्कर पर एकत्रित पोकर वहां से गोल चक्कर केसर गंज पुलिस चौकी से होते हुए बाटा चौराहे से राजा साइकिल चौराहे तक सभी व्यापारियों से जनसंपर्क किया गया
तत्पश्चात दोपहर 3:00 बजे डिग्गी बाजार झूलेलाल मंदिर के वहां एकत्रित होकर तत्पश्चात झूलेलाल मंदिर से कपड़ा बाजार होते हुए नला बाजार दरगाह बाजार होते हुए दिल्ली गेट तक जनसंपर्क किया गया
सभी कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों को पत्रक बांटकर सभा में आने का निमंत्रण दिया
व्यापारियों से जनसंपर्क के दौरान सभी व्यापारियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा हेतु जबरदस्त उत्साह देखा गया
सभी व्यापारियों द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया एवं बहुत से स्थानों पर मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया
महिला कार्यकर्ताओं द्वारा पीले चावल बांटकर व्यापारियों को जनसभा में आने का न्योता दिया गया जिसे पूर्ण व्यापारी तबके ने सहर्ष स्वीकार किया
जनसंपर्क में उप मुख्य सचेतक एवं राज्यसभा सांसद नारायण लाल पंचारिया , प्रदेश महामंत्री वीरम देव सिंह, शिक्षा पंचायत राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ,महिला बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ,महापौर धर्मेंद्र गहलोत, ए डी ए चेयरमैन शिव शंकर हेड़ा, पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व यूआईटी चेयरमैन धर्मेश जैन , पूर्व प्रदेश महामंत्री किशन सोनगरा, उप महापौर संपत सांखला ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोम रतन आर्य , पूर्व विधायक हरीश झामनानी, पूर्व विधायक बाबूलाल सिंगारिया, महामंत्री रमेश सोनी ,प्रवीण जैन,संजय खंडेलवाल, भारती श्रीवास्तव ,वनीता जैमन , तुलसी सोनी , मंडल अध्यक्ष मुकेश खींची, बलराज कछावा , उषा किरण जोशी , संतोष मौर्य ,संध्या भाटी ,कृष्णा मंगानी, वंदना गुलाटी ,दिनेश अग्रवाल, देवकरण फुलवारी, बालेश गोहिल आदी कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे

error: Content is protected !!