राष्ट्रीय यूथ इंटक ने मनाई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती

आज दिनांक 02.10.2018 – राष्ट्रीय युथ इंटक कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष समीर भटनागर के नेतृत्व में महात्मा गंाधी जी की 150वीं जयन्ति पर गांधी भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया साथ ही बंजरगगंढ़ चौराहे पर गरीब बच्चो को फल व फुट वितरीत किया गया।
जिलाध्यक्ष समीर भटनागर ने बताया कि कि गांधी जी का जन्म 02 अक्टूबर 1869 के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था। उन्होने राजनीतिक और सामाजिक प्रगति की प्राप्ति हेतु अपने अहिंसक विरोध के सिद्वान्त के लिए उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई। इन्हें साबरमती संत की उपाधि भी मिली हुई थी। इसी के चलते आज उनकी जयंति पर राष्ट्रीय इंटक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा उनको याद किया गया व उनके नक्षे कदम पर चलने का संकल्प लिया गया।
इसी क्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ति पर उनकी प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। शास्त्री जी का दिया नारा ‘‘जय जवान जय किसान’’ आज भी लोगो में प्रचलित है, वह सादा जीवन उच्च विचार रखने वाले प्रधानमंत्री थे।
इस दौरान मौसिन खान, जावेद खान, नवीन शर्मा, जयदीप कच्छावा, भरत भाटी, यष भाटी, गौरव वैष्णव, जफर हासमी, शाहरूख चीता, विकास चौहान, सुनील सिंह सौलकी, भरत सिंह राणा, दिव्य प्रताप, गौरव मण्डरा, युवराज सिंह, वाहिद खान, तोसिफ खान, अकरम कुरैषी, नमन जैन, सतीष कन्जौजिया, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

(समीर भटनागर)
शहर अध्यक्ष

error: Content is protected !!