ब्रज संस्कृति का संगम देख हुए आनंदित

ब्यावर, 4 अक्टूबर। राधाकृष्ण रासलीला समिति की ओर से सुभाष उद्यान में आयोजित रसमयी रासलीला में ब्रज संस्कृति का संगम हुआ। वृंदावन के कलाकारों ने विश्वविख्यात ब्रज होली के रंग बिखेरे तो सभी आनंदित हो उठे। स्वामी सीताराम शर्मा ने द्वापर का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण के संग फूलों की होली खेली तो सब श्याम की भक्ति में खो गए। विभिन्न लोकनृत्यों में आरती, बृज वंदना, महारास एवं लठमार होली के जरिए श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया। मंच संचालन सुमित सारस्वत ने किया। अंत में भक्तों ने ठाकुरजी के साथ फूलों से जमकर होली खेली। आज बिरज में होली रे रसिया.., वृंदावन मच रही धूम होली खेलन दे.. जैसे भजनों पर भक्त झूम उठे। रामगोपाल अग्रवाल, मुन्नालाल प्रजापति, अनु कुमावत, शंकरलाल प्रजापति, सतीश गर्ग, नटवर अरोड़ा, प्रेम जिंदल ने राधा रासबिहारी का पूजन किया। रासलीला में सुमित्रा जैथल्या, साधना सारस्वत, नीता कुमावत, यल्पना भाटी, मिथलेश अग्रवाल, भारती कुमावत, जसोदा गोयल, सुमित्रा प्रजापति, सुनीता कुमावत, लक्ष्मी शर्मा सहित बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।

error: Content is protected !!